टीवी पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाना वाला रिएलिटी शो बिग बॉस पहली बार टीवी से पहले ओटीटी पर शुरू हो रहा है। शो 8 अगस्त को लॉन्च होगा, जिसको करण जौहर होस्ट करने वाले हैं। टीवी से 6 हफ्ते पहले शुरू हो रहे इस शो में कौन-कौन शामिल होने वाला है, इसके लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट्स की पहली कंटेस्टेंट के बारे में पक्की खबर मिल गई है। वूट ने खुद अपनी पहली कंटेस्टेंट का नाम रिवील कर दिया है।
हाल ही में करण जौहर ने ‘बिग बॉस 15’ का एक प्रोमो की शूटिंग पूरी की है। फैंस ‘बिग बॉस 15’ कलर्स टीवी के एक वूट पर देख सकेंगे। ऑन एयर होने के 6 हफ्ते बाद ‘बिग बॉस 15’ टीवी पर धमाकेदार एंट्री मारेगा। ‘बिग बॉस 15’ के ऑनएयर होने में अब केवल एक हफ्ते का समय बचा है। ऐसे में अब उन सितारों के नाम से पर्दा हटने लग गया है जो करण जौहर के घर में कैद होने वाले हैं।

‘बिग बॉस 15’ में नजर आने वाले सितारों की इस लिस्ट में एक नाम और शामिल हो चुका है। यहां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर नेहा भसीन की जिनका नाम ‘बिग बॉस 15’ से जोड़ा जा रहा है। एक रिपोर्ट की मानें तो ‘बिग बॉस 15’ के मेकर्स ने नेहा भसीन के नाम पर मुहर लगा दी है।

जल्द ही नेहा भसीन बिग बॉस 15 के प्रोमो की शूटिंग भी करने वाली हैं। नेहा भसीन, धुनकी लागे, स्वैग से करेंगे सबका स्वागत, जग घुमिया जैसे गानें गाकर बॉलीवुड में हंगामा मचा चुकी हैं। जल्द ही नेहा भसीन की आवाज बिग बॉस 15 में भी गूंजती नजर आएगी।


Download Android App
Download iOS App




