बिग बॉस के फैंस के लिए अब एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही हैं। बिग बॉस के फैंस को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था आखिरकार अब वो पल आ ही गया हैं। दरअसल बिग बॉस का एक सीजन खत्म होते के साथ ही फैंस इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार करने लग जाते हैं। ऐसे में अब फाइनली बिग बॉस के 17 वें सीजन का प्रोमो वीडियो कर दिया हैं। जहां इस नए सीजन में बिग बॉस कई धमाका करने वाले हैं।

दरअसल जब से बिग बॉस 17 का प्रोमो वीडियो आउट हुआ हैं। तब से इस वीडियो ने इंटरनेट पर धमाका मचाना शुरू कर दिया हैं। बिग बॉस ओटीटी के धमाकेदार दूसरे सीजन के बाद अब बिग बॉस 17 फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार है। जहां शो के होस्ट सलमान खान दर्शकों के मन में चल रहे हज़ारों सवालों का जवाब दे दिया हैं। जहां सलमान अपने नए लुक के साथ शो का प्रोमो भी ले आए हैं। जिसे देखकर फैंस बिग बॉस 17 को देखने की बेसब्री बयां करते दिख रहे हैं।
कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पेज पर बिग बॉस 17 का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान एंट्री करते हुए कहते हैं, ”इस बार केवल बिग बॉस की आंख नहीं 3 अवतार दिखेंगे. पहला दिल, दूसरा दिमाग ही दिमाग और तीसरा दम. अभी के लिए इतना ही प्रोमो हुआ खत्म.” बता दे की ‘बिग बॉस’ का हर सीजन नए फॉर्मेट और ट्विस्ट के साथ नजर आता है, जो शो के कंटेस्टेंट्स के लिए चुनौती साबित होता है।

इसके कैप्शन में लिखा गया है, ‘इस बार बिग बॉस दिखाएंगे एक अलग रंग, जिसे देखकर रह जाएंगे आप सब दंग।’ सलमान इस प्रोमो में चार आउटफिट कैरी किए नजर आए। उन्होंने सबसे पहले इंट्रो में अपना एवरग्रनी डेनिम-जैकेट लुक कैरी किया है। इसके बाद दिल वाले ट्विस्ट का इंट्रो देते हुए उन्होंने रेड पठानी सूट पहना है।

वहीं दिमाग वाले कॉन्सेप्ट को बताते हुए सलमान खान ने लॉन्ग कोट और हैट पहना था। उनका लुक ऑल ब्लैक था। इसके अलावा तीसरे अवतार में सलमान ने कमांडो जैसा गेटअप लिया था। वही अब इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद दर्शकों की एक्साटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गयी हैं।


Download Android App
Download iOS App



