Pasta खाने से हुई एक शख्स की मौत, जानकर भी ये गलती न करें, हो जाइए सावधान!

Summary :

बेल्जियम से इन दिनों एक खबर आई है। जिसमें एक शख्स मौत महज पास्ता से हो गई। जी हां आप ने सही सूना । हालांकि ये पुरानी घटना है लेकिन फिर से इस खबर ने रफ्तार पकड़ ली है। तो चलिए जानते हैं, पूरा मामला…

बेल्जियम से इन दिनों एक खबर आई है। जिसमें एक शख्स मौत महज पास्ता से हो गई। जी हां आप ने सही सूना । हालांकि ये पुरानी घटना है लेकिन फिर से इस खबर ने रफ्तार पकड़ ली है। तो चलिए जानते हैं, पूरा मामला…
पास्ता स्ट्रीट फ़ूड में एक ऐसी डिश है जो हर किसी को खाना पसंद है। इसमें मैगी और पास्ता जैसी चीजें शामिल हैं। खासकर बच्चें इसे खाना खूब पसंद करते हैं। अगर आपके घर में बच्चे होंगे तो आपको ये जरूर पता होगा कि उन्हें मैगी या पास्ता खाना कितना अच्छा लगता है। हालांकि ये सेहत के लिए थोड़े नुकसानदायक भी होते हैं, ऐस में बच्चों को ये रोज-रोज खाने से बचनाा चाहिए, लेकिन क्या आपको पता है कि पास्ता खाने से भी किसी की मौत भी हो सकती है? जी हां, हालिए में एक ऐसा ही मामला इन दिनों चर्चा में है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।
बता दें बेल्जियम के रहने वाले एक शख्स की पास्ता खाने से मौत हो गई है। मामला कुछ यूं है कि वो महज 20 साल का था। एक दिन उसने पास्ता बनाया था, लेकिन उसने उसे खाया नहीं और कहीं चला गया। फिर जब वह पांच दिन बाद घर लौटा तो भूख लगने पर उसने उसी पास्ता से दोबारा गर्म किया, उसमें सॉस मिलाया और खा गया। इसके आधे घंटे बाद ही उसकी हालत खराब होने लगी। जिसके बाद उसकी हालत ऐसी बिगड़ी कि मौत ही हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि पांच दिन पुराना पास्ता खाने की वजह से ही उसकी मौत हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना 2008 की है, लेकिन सोशल मीडिया पर ये घटना अब हर जगह वायरल होने लगी है। लगभग सभी विदेशी वेबसाइट्स पर ये खबर चर्चा में है।

Desk Team