Bigg Boss Controversies: लड़ाई, हाथापाई और धमकी, जानिए कब-कब कंटेस्टेंट्स ने घर में की हदें पार

Summary :

Bigg Boss Controversies: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो Bigg Boss अपने ड्रामा और एंटरटेनमेंट की वजह से ही नहीं बल्कि कंट्रोवर्शीज़ के कारण भी सुर्खियों में बना रहता है। हर सीजन में कुछ ऐसा होता है, जो दर्शकों को चौंका देता है। शो का 19वां सीजन शुरू होने जा रहा है और प्रीमियर से पहले ही लोग पिछले सीजनों के विवादों को याद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि कब-कब Bigg Boss के घर में हंगामा हुआ और किस तरह इन मुद्दों ने चर्चा बटोरी। सीजन 18: दिग्विजय राठी और अविनाश मिश्रा की भिड़ंत Bigg Boss Controversies: बिग बॉस…

Bigg Boss Controversies: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो Bigg Boss अपने ड्रामा और एंटरटेनमेंट की वजह से ही नहीं बल्कि कंट्रोवर्शीज़ के कारण भी सुर्खियों में बना रहता है। हर सीजन में कुछ ऐसा होता है, जो दर्शकों को चौंका देता है। शो का 19वां सीजन शुरू होने जा रहा है और प्रीमियर से पहले ही लोग पिछले सीजनों के विवादों को याद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि कब-कब Bigg Boss के घर में हंगामा हुआ और किस तरह इन मुद्दों ने चर्चा बटोरी।

Digvijay-Avinash
सीजन 18: दिग्विजय राठी और अविनाश मिश्रा की भिड़ंत

Bigg Boss Controversies: बिग बॉस के 18वें सीजन में दिग्विजय राठी और अविनाश मिश्रा के बीच हुई जोरदार लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरीं। टास्क के दौरान शुरू हुई बहस इतनी बढ़ गई कि पूरा घर इस विवाद में बंट गया। दर्शकों को इस झगड़े में रियल एंगर और इमोशन की झलक देखने को मिली।

Bigg Boss
सीजन 18: रजत दलाल बनाम अविनाश मिश्रा
Bigg Boss Controversies: यही सीजन एक और विवाद की वजह से चर्चा में रहा। रजत दलाल और अविनाश मिश्रा के बीच हुई भिड़ंत ने सबसे ज्यादा TRP बटोरी। दोनों की लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई थी। इतना ही नहीं, रजत ने अविनाश को धमकी तक दे डाली थी। इस पूरे ड्रामे ने शो को हेडलाइंस में बनाए रखा।

Kushal
सीजन 7: कुशाल टंडन का घर छोड़ना

Bigg Boss Controversies: बिग बॉस 7 में कुशाल टंडन ने शो को एक बड़ा विवादित मोड़ दिया। गुस्से में आकर उन्होंने बिग बॉस का नियम तोड़ते हुए घर की दीवार फांद दी और बाहर चले गए। इससे पहले उनकी कई कंटेस्टेंट्स से जमकर लड़ाई हुई थी। कुशाल की हरकत ने शो को जबरदस्त पब्लिसिटी दिलाई और यह मुद्दा काफी चर्चा में रहा।

Bigg Boss

सीजन 14: अभिनव शुक्ला और कविता कौशिक का झगड़ा

Bigg Boss Controversies: सीजन 14 भी विवादों से भरा रहा। इस दौरान अभिनव शुक्ला और कविता कौशिक के बीच तीखी बहस हुई थी। झगड़े के बाद दोनों की निजी जिंदगी भी चर्चा में आ गई। शो से बाहर आने के बाद कविता और उनके पति ने अभिनव पर गंभीर आरोप लगाए। इस विवाद ने दर्शकों को शॉक्ड कर दिया और सीजन को हाईलाइट बना दिया।

Bigg Boss

सीजन 10: स्वामी ओम की हरकत

Bigg Boss Controversies: बिग बॉस के इतिहास का शायद सबसे विवादित पल सीजन 10 में सामने आया। कंटेस्टेंट स्वामी ओम ने गुस्से में एक बाउल में टॉयलेट किया और उसे वी जे वानी पर फेंक दिया। यह घटना इतनी चौंकाने वाली थी कि दर्शक और घरवाले सब हैरान रह गए। इस वाकये के बाद उन्हें शो से बाहर निकालना पड़ा।

Bigg Boss

सीजन 13: अरहान खान का राज खुला

Bigg Boss Controversies: सीजन 13 भी हंगामेदार रहा। इस बार विवाद उस वक्त गहराया जब सलमान खान ने लाइव शो के दौरान अरहान खान की सच्चाई रश्मि देसाई के सामने उजागर कर दी। इस खुलासे से घर का माहौल गरमा गया और सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा खूब ट्रेंड हुआ।

सीजन 3: केआरके ने की थी ये हरकत

Bigg Boss Controversies: बिग बॉस के तीसरे सीजन में भी बड़ा बवाल हुआ। कमाल आर खान (केआरके) ने गुस्से में आकर बोतल फेंकी, जो सीधे शमिता शेट्टी को लग गई। इस घटना ने घर का माहौल बिगाड़ दिया और केआरके को बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा।इस बार बिग बॉस में होगा हंगामा 

Bigg Boss

इस सीजन होगा धमाका

Bigg Boss Controversies: हर सीजन में बिग बॉस नए-नए ट्विस्ट लाता है, लेकिन शो की असली पहचान उसके कंट्रोवर्शियल मोमेंट्स ही बन जाते हैं। यही विवाद शो को और भी लोकप्रिय बना देते हैं और दर्शकों को उससे जोड़कर रखते हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि बिग बॉस 19 में कौन सा विवाद सुर्खियां बटोरता है।

 

Also Read: Mahavatar Narsimha: सिर्फ 15 करोड़ का बजट और कमा डालें इतने करोड़, मुनाफा जान रह जाएंगे दंग !

Tamanna Choudhary