Mahavatar Narsimha: सिर्फ 15 करोड़ का बजट और कमा डालें इतने करोड़, मुनाफा जान रह जाएंगे दंग !

Summary :

Mahavatar Narsimha : भारतीय सिनेमा में इस साल एक एनिमेटेड फिल्म ने ऐसा धमाका किया है जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। ‘महावतार नरसिम्हा’ ने रिलीज़ के 28 दिन बाद भी दर्शकों का दिल जीता हुआ है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब तक 218 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। महावतार नरसिम्हा की खासियत Mahavatar Narsimha : ‘ महावतार नरसिम्हा’ एक इंडियन एनिमेटेड एपिक एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है। फिल्म में भगवान नरसिम्हा के अवतार को भव्य रूप में दिखाया गया है। अक्सर…

Mahavatar Narsimha

Mahavatar Narsimha : भारतीय सिनेमा में इस साल एक एनिमेटेड फिल्म ने ऐसा धमाका किया है जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। ‘महावतार नरसिम्हा’ ने रिलीज़ के 28 दिन बाद भी दर्शकों का दिल जीता हुआ है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब तक 218 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

Mahavatar Narsimha

महावतार नरसिम्हा की खासियत

Mahavatar Narsimha : ‘ महावतार नरसिम्हा’ एक इंडियन एनिमेटेड एपिक एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है। फिल्म में भगवान नरसिम्हा के अवतार को भव्य रूप में दिखाया गया है। अक्सर एनिमेटेड फिल्मों को भारत में बड़ी सफलता नहीं मिलती, लेकिन इस फिल्म ने सभी मिथकों को तोड़ दिया। कहानी, विजुअल्स और धार्मिक कनेक्शन की वजह से इसे परिवार और युवा दर्शकों ने खूब सराहा।

28वें दिन तक का कलेक्शन

Mahavatar Narsimha : फिल्म ने पहले हफ्ते में ही अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। पहला हफ्ता: 44.75 करोड़, दूसरा हफ्ता: 73.40 करोड़, तीसरा हफ्ता: 70.20 करोड़, चौथे हफ्ते में भी फिल्म का ग्राफ काफी अच्छा रहा, 22वें दिन: 7.25 करोड़, 23वें दिन: 6.75 करोड़, 24वें दिन: 8.15 करोड़, 25वें दिन: 2.35 करोड़, 26वें दिन: 2.50 करोड़, 27वें दिन: 1.75 करोड़, 28वें दिन: 1.50 करोड़। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 28 दिनों में 218.60 करोड़ रुपये हो गई है।

Mahavatar Narsimha

साल की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट

Mahavatar Narsimha : रिलीज से पहले किसी को उम्मीद नहीं थी कि ‘महावतार नरसिम्हा’ बॉक्स ऑफिस पर इतने धमाके करेगी। एनिमेटेड जॉनर की वजह से माना जा रहा था कि फिल्म का बिजनेस लिमिटेड रहेगा। लेकिन यह फिल्म बड़े सितारों की मूवीज को पछाड़ते हुए ब्लॉकबस्टर बन गई।

कम बजट, हाई प्रॉफिट

Mahavatar Narsimha : फिल्म का बजट केवल 15 करोड़ रुपये है, जबकि कमाई 218 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। यानी फिल्म ने अपने बजट से लगभग 201 करोड़ रुपये अतिरिक्त कमाए हैं। इसका ROI (Return on Investment) करीब 1340% है, जो मॉर्डन एरा की सबसे बड़ी उपलब्धि है। ‘महावतार नरसिम्हा’अब तक की सबसे ज्यादा प्रॉफिटेबल फिल्म बन चुकी है। महावतार नरसिम्हा – 1340%, द कश्मीर फाइल्स – 1162%, स्त्री 2 – 946%. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक – 876%, द केरला स्टोरी – 694%

Mahavatar Narsimha

दर्शकों का प्यार

Mahavatar Narsimha : दर्शकों ने फिल्म को सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं बल्कि धार्मिक आस्था के रूप में भी अपनाया है। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है और लोग इसे बार-बार देखने सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। ‘महावतार नरसिम्हा’ ने साबित कर दिया कि कंटेंट अच्छा हो तो बजट और स्टार पावर मायने नहीं रखते। छोटे बजट की यह एनिमेटेड फिल्म अब साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर और सुपर प्रॉफिटेबल मूवी बन चुकी है।

 

Also Read: Jaswinder Bhalla Died: मशहूर कॉमेडियन Jaswinder Bhalla ने 65 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Tamanna Choudhary