बिगबॉस फेम अब्दू रोजिक की सगाई, तस्वीरें हुई वायरल

Summary :

बिग बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक जल्द ही करने वाले है शादी। अब्दू रोजिक को उनकी लव ऑफ लाइफ मिल गई है. कुछ दिनों पहले अब्दू रोजिक ने एक वीडियो शेयर करके अपनी शादी की अनाउंसमेंट भी की थी। अब्दू ने अपनी सगाई की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर दी हैं. सगाई की तस्वीरों में अब्दू रोजिक अपनी मंगेतर को अंगूठी पहनाते दिखाई दे रहे हैं, हलाकि की अब्दू ने मंगेतर की शकल तस्वीरों में नहीं दिखाई है. सिर्फ रिंग पहनाते हुए एक तस्वीर अब्दू ने फैंस के साथ शेयर की है। सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद…

बिग बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक जल्द ही करने वाले है शादी। अब्दू रोजिक को उनकी लव ऑफ लाइफ मिल गई है. कुछ दिनों पहले अब्दू रोजिक ने एक वीडियो शेयर करके अपनी शादी की अनाउंसमेंट भी की थी। अब्दू ने अपनी सगाई की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर दी हैं. सगाई की तस्वीरों में अब्दू रोजिक अपनी मंगेतर को अंगूठी पहनाते दिखाई दे रहे हैं, हलाकि की अब्दू ने मंगेतर की शकल तस्वीरों में नहीं दिखाई है. सिर्फ रिंग पहनाते हुए एक तस्वीर अब्दू ने फैंस के साथ शेयर की है। सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद अब्दू के फैंस ने सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लगा दिया है।

HIGHLIGHTS

  • बिग बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक जल्द ही करने वाले है शादी
  • अब्दू रोजिक को उनकी लव ऑफ लाइफ मिल गई है
  • कुछ दिनों पहले अब्दू रोजिक ने एक वीडियो शेयर करके अपनी शादी की अनाउंसमेंट भी की थी

अब्दू रोजिक ने अपनें ऑफिसियल इंस्टाग्राम पे तस्वीरें की शेयर

अब्दू रोजिक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सगाई की फोटोज शेयर की हैं, जिसे देख कर फैंस काफी खुश हो रहे है। पहली फोटो में अब्दू रोजिक ट्रेडिशनल आउटफिट पहने हाथ में अंगूठी पकड़े दिखाई दे रहे हैं. तो अब्दू के सामने उनकी मंगेतर भी ट्रेडिशनल सफेद रंग के आउटफिट में बैठी दिख नज़र आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में अब्दू अपनी मंगेतर को अंगूठी पहनाते हुए दिख रहे है। अब्दू और उनकी मंगेतर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं, हालांकि अब्दू ने अपनी मंगेतर का चेहरा तस्वीरों में रिवील नहीं किया है।

अब्दू ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखी यह बात

अब्दू ने सगाई की फोटोज शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा- अल्हम्दुलिल्लाह (रेड हार्ट इमोजी) 24.04.2024 (रिंग इमोजी) लिखा है। साथ ही अब्दू ने बहुत सारे हैशटेग भी इस्तेमाल किए हैं और अब्दू ने अपनी तस्वीरों में शारजाह, यूएई लोकेशन टैग की है। अब्दू के सगाई की फोटोज शेयर करते ही फैंस और सेलेब्स ने सिंगर को बधाईयां देनी शुरू कर दी हैं। एक्ट्रेस एली अवराम ने भी अब्दू को बधाई दी है. एआर रहमान की बेटी ने भी कमेंट में लिखा- मुबारक, डियर अब्दू. रिपोर्ट के मुताबिक, अब्दू की सगाई 24 अप्रैल को शारजाह में हुई है।

 

कब है अब्दू की शादी

अब्दू ने एक बार ‘बिग बॉस 16’ शो में अपने अकेलेपन पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वो 3 फुट के हैं, तो कम हाईट के कारण उन्हें कोई मिलता ही नहीं। लेकिन अब अब्दू की ये ख्वाहिश भी पूरी हो चुकी है। अब्दू कुछ ही महीनों में शादी करने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में इसकी अनाउंसमेंट भी की थी। सिंगर की ये बातें उनके फैंस को प्रैंक लग रही थीं। मगर अब्दू ने इंगेजमेंट की तस्वीरें शेयर कर अफवाहों पर मुहर लगा दिया है। अब्दू ने सगाई की रिंग दिखाते हुए एलान किया कि वह शादी करने वाले हैं। इसके कैप्शन में अब्दू ने लिखा, ”मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना भाग्यशाली होऊंगा कि मुझे ऐसा प्यार मिलेगा, जो मेरी इज्जत करता है और मेरे जीवन में परेशानियों का बोझ नहीं है। 7 जुलाई की तारीख सेव कर लीजिए!! अब्दू ने ऐसा अपने कमेंट में लिख कर फैंस के सामने अपनी शादी की डेट का एलान भी कर दिया।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.