बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रिया मलिक या तो मूवीज या फिर अपनी पोएट्री के लिए लाइमलाइट मे रहती है लेकिन इस बार वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों मे बनी हुई है। अब एक्ट्रेस जल्द ही दुल्हन बनने वाली है। जी हां, प्रिया मलिक जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगी।

एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बख्शी के साथ 9 अक्टूबर 2022 को शादी रचाने के लिए तैयार है। ये शादी दिल्ली में होगी। साथ ही इस शादी से जुडी और भी कई खास जानकारी सामने आ रही है। आपको बता दे, प्रिया मलिक ने मुंबई की जगह दिल्ली में शादी करने का फैसला किया है क्योंकि उनके ससुराल वाले यहीं रहते हैं।

साथ ही ये शादी बड़े ट्रेडिशनल अंदाज़ मे होने वाली है। वो गुरुद्वारे में सिख रीति रिवाज से शादी करेंगी। एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया है कि जिस गुरुद्वारे मे उनकी शादी होगी उसी गुरुद्वारे मे उनके सास-ससुर ने 40 साल पहले शादी की थी। इसीलिए वो अपनी शादी को लेकर और भी ज़्यादा एक्साइटेड हैं।
वही, उनकी शादी की रस्में 7 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगी। शादी की थीम 90s पर होगी, लेकिन मेहंदी और संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड सॉन्ग नहीं बजेंगे। बल्कि शादी की रस्मों में पंजाबी लोक गीत और ढोलकी बजाई जाएगी। साथ ही प्रिया अपनी शादी में कुछ कविताएं भी सुनाती नजर आएंगी।
.jpg)
वही बात अगर रिसेप्शन की कतरे तो शादी के तुरंत बाद वो मुंबई में अपने दोस्तों को एक रिसेप्शन पार्टी देंगी और उसके बाद एक्ट्रेस अपने अगले प्रोजेक्ट्स की शूटिंग मे बिजी हो जाएँगी।


Download Android App
Download iOS App



