माकन रच रहे गहलोत सरकार गिराने की साजिश? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ट्ववीट

Summary :

राजस्थान में सियासी संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ गहलोत-पायलट गुट के समर्थक आपस में लड़ रहे है।

राजस्थान में सियासी संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ गहलोत-पायलट गुट के समर्थक आपस में लड़ रहे है। वही, कांग्रेस के ऐसे अन्य नेता भी है, जो अशोक गहलोत पर निशाना साधने का एक मौका नहीं छोड़ रहे है। हां, ये बात अलग है की कोई भी सामने से गहलोत पर निशाना नहीं साध रहा है। सभी सोशल मीडिया का सहारा ले रहे है। निशाना साधने वाले नेताओं में कांग्रेस प्रभारी अजय माकन का भी नाम शामिल है। 
विधायक दिव्या मदेरणा ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना 
दरअसल, माकन भी सीधे रूप से गहलोत को कुछ नहीं कह रहे है। उन्होंने कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा के एक ट्ववीट को रिट्वीट किया है। उस ट्वीट में गहलोत पर इशारों-इशारों में निशाना साधा गया था। विधायक द्वारा किए गए ट्वीट में गहलोत को कांग्रेस का अनुशासित सिपाही की तरह चुप रहने की नसीहत दी गई है। कहा जा रहा कि कुछ विधायक अशोक गहलोत से काफी नाराज है, इसलिए ऐसे पोस्ट किए जा रहे है। 
माकन पहले भी उठा चुके है आवाज 
बता दें, अजय माकन पहले भी गहलोत के खिलाफ आवाज उठा चुके है। वो ऐसे कई पोस्ट सोशल मीडिया पर लाइक करते रहते है जो गहलोत के विरोध में पोस्ट किए जाते है। यहां तक की गहलोत गुट के मंत्री शांति धारीवाल ने भी माकन पर आरोप लगाया है कि माकन सरकार को गिराने की साजिश रच रहे है। वो जानबूझकर ऐसे हालात पैदा कर रहे है, जिससे सरकार अस्थिर हो जाए। 
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल 
हम आपको बता दें, पिछले दिनों जब जयपुर में विधायकों ने बगावत करते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी तो अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे को खाली हाथ दिल्ली लौटना पड़ा था। इसके बाद उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो राजस्थान में गहलोत कैंप द्वारा जो कुछ भी किया गया है, उसपर हंसते हुए नजर आ रहे थे। 

Desk Team