Bigg Boss फेम Arshi Khan ने हॉट एंड सेक्सी दिखने के लिए कराई हिप सर्जरी? करीबी ने खोला राज

Summary :

बिग बॉस फेम अर्शी खान ने कथित तौर पर अपने हिप्स को बढ़ाने के लिए इसकी सर्जरी करवाई है। सूत्रों के मुताबिक, एक्ट्रेस इसके लिए दुबई गई थीं। इससे पहले वो लिप फिलर्स भी करवा चुकी हैं। अर्शी खान उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो सुंदर दिखने के लिए सर्जरी कराने से हिचकिचाती नही हैं।

मॉडल और एक्ट्रेस अर्शी खान को टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस की वजह से हर कोई जानता है। बिग बॉस में अर्शी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अपनी बोल्ड अदाओं के चलते अक्सर ही अर्शी खबरों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी अर्शी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी सेक्सी तस्वीरें और बोल्ड डांस वीडियोज साझा करती रहती हैं। 
एक बार फिर अर्शी खान सुर्खियों में बनी हुई हैं मगर इस बार वो अपने किसी डांस वीडियो की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा का विषय बन गई हैं। अर्शी को लेकर एक हैरान कर देनी वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि उन्होंने बोल्ड और हॉट दिखने के लिए हिप सर्जरी कराई है। 
एक्ट्रेस के एक करीबी ने हाल ही में मीडिया इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए कहा, ”अर्शी ने दुबई में हिप का ऑपरेशन करवाया है। हाल ही में वो इस देश की यात्रा कर रही थीं और तभी उन्होंने सर्जरी कराने का ऑप्शन चुना। वो इस बारे में कुछ नहीं बोलती हैं लेकिन उन्होंने इसके बारे में बात की है। सिर्फ उनके करीबी दोस्तों को ही पता है कि अर्शी ने ऐसा किया है।”

इससे पहले भी अर्शी खान के लिप फिलर्स कराने की बात सामने आई थी। लिप फिलर्स कराने की बात को उन्होंने खुद कबूल भी किया था। वो अपने इंटरव्यू में भी इसका जिक्र कर चुकी हैं और बिग बॉस में भी ये बात कबूली थी। वैसे भी एक्ट्रेस हमेशा से कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर काफी ओपन रही हैं। वो अक्सर कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर खुलकर बात करते नजर आती हैं।
बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान अर्शी खान ने कॉस्मेटिक सर्जरी पर बात करते हुए कहा था कि ‘अच्छा दिखने के लिए सर्जरी करवाना एक पर्सनल चॉइस है। लेकिन आज भी हमारे समाज में लोग इसे अपराध समझते हैं और इसका मजाक उड़ाते हैं। मुझे लगता है कि मेट्रो शहरों में 50% लोग इसके लिए जाते हैं। और यह बुरा नहीं है।’
इस दौरान उन्होंने लिप फिलर्स कराने के बाद उन्हें कैसा महसूस हो रहा है उसके बारे में भी बताया था। एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘हम आज तकनीकि का फायदा उठाकर खूबसूरत दिख सकते हैं तो इसमें गलत क्या है। मैंने लिप फिलर्स करवाए हैं और मुझे इसमें बहुत मजा आ रहा है।’

Desk Team