Bigg Boss घर से इस Latest Twist की वजह से लव त्यागी हो गए हैं बेघर

Summary :

NULL

टीवी का सबसे बड़ा विवादित रियलिटी शो कहे जाने वाला ‘बिग बॉस’ सीजन 11 में आज होगा वीकेंड का वार का टलीकास्ट। आज के एपिसोड में यह पता चलेगा कि इस हफ्ते शो से बेघर कौन हो रहा है। वैसे आपको बता दें कि सूत्रों की माने तो आज इस घर से बेघर लव त्यागी होंगे। वीकेंड का वार एपिसोड की शूटिंग तो कल हो चुकी है।

weekend ka vaar with salman khan

बिग बॉस शो में पिछले कई हफ्तों से बहुत ही हैरान करने वाले एविक्शन हुए हैं जिसे दर्शक भी देखकर काफी हैरान हैं। इस हफ्ते लव त्यागी का घर से बेघर होना उनके फैन्स के लिए भी बहुत बड़ा झटका है।

luv tyagi evicted

आपको बता दें कि लव त्यागी बिग बॉस ने जो इस हफ्ते ट्विस्ट लेकर आए थे उसकी वजह से लव त्यागी आज घर से बेघर हुए हैं। इस हफ्ते बिग बॉस शो की ऑनलाइन वोटिंग बंद कर रखी थी।

shilpa, heena, vikas and luv

लेकिन बता दें कि एविक्शन का फैसला करने के लिए बिग बॉस ने शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, लव त्यागी और हिना खान को वोटिंग के लिए मुंबई के मॉल में भेजा गया था।

heena, shilpa

जिसके चलते बिग बॉस ने लाइव वोटिंग के जरिए इस हफ्ते एविक्शन करवाया है। इस हफ्ते तीनों ही बचे सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट नॉमीनेट थे जिसकी वजह से उन्हें यह फैसला लेना पड़ा।

heena, shilpa and vikas

सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट होने की वजह से मॉल में शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता और हिना खान को सपोर्ट करने की जो भीड़ आई थी जो कि बहुत ही भारी तदाद में थे।

bigg boss 11

वहीं अगर लव त्यागी के फैन्स की बात करें तो उन्हें सपोर्ट करने के लिए काफी ही कम लोग पहुंचे थे बाकि तीनों सेलिब्रिटी की तुलना में। लव त्यागी को मॉल में कम सपोर्ट मिलने की यह भी बड़ी वजह है कि वह दिल्ली से हैं।

luv tyagi

उनकी फैन्स फॉलोनिंग दिल्ली मे सबसे ज्यादा है। इसके ही मॉल में ऑफलाइन वोटिंग से पहले मीडिया में यह खबरें आ रहीं थीं कि लव त्यागी फिनाले में पहुंचने वाले पहले कंटेस्टेंट हैं लेकिन आपको बता दें कि यह सारी ही खबरें गलत थीं।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Desk Team