शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पिछले 1 साल से पोर्न वीडियो मामले को लेकर सुर्खियों मे बने हुए है। जबसे इस केस मे राज कुंद्रा फंसे है उनके लिए लोगो को अपना मुँह दिखाना भी मुश्किल हो गया है। मास्क का सहारा लेकर ही राज कुंद्रा अपने घर से बाहर कदम रख पाते है, वर्ना ज़्यादातर तो वो कही भी आना- जाना इन दिनों अवॉयड ही करते है।

आपको बता दे, ऐसे हालातो मे भी राज कुंद्रा को लेकर कुछ खबरे सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो, राज कुंद्रा जल्द ही टीवी दुनिया के सबसे बड़े रियलिटी शो मे नज़र आ सकते है। जी हां, कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि उन्हें बिग बॉस 16 के लिए एप्रोच किया गया है। मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे है कि राज कुंद्रा इस शो मे आने के लिए किसी भी तरह से हां कह दे।

वही, अब जो खबर आई है उसके मुताबिक वो बिग बॉस में शामिल हो सकते हैं और अगर ऐसा हुआ तो यहां वो अपनी लाइफ को लेकर कई खुलासे करेंगे। रिपोर्ट्स तो ये भी है कि इस शो में कंटेस्टेंट बनकर आने के लिए राज अच्छी खासी रकम ले रहे हैं। हालांकि इस बारे में राज की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

रिपोर्ट के मुताबिक शो को लेकर राज और मेकर्स की बात हो रही है। राज ने पूरे सीजन के लिए 30 करोड़ कि मांग रखी हैं जो बड़ी रक्म है। इसके अलावा उनकी ये भी शर्त है कि वो शो में लंबा रहना चाहते हैं। राज ने मेकर्स को कहा है कि उनकी फीस को एनजीओ को डोनेट कर दें। वो शो से कोई भी पैसे अपने लए नहीं लेकर जाना चाहते।

अगर ऐसा होता है तो उनकी इमेज एक बार फिर पॉजिटिव हो सकती है। ऐसे मे ऑडियंस भी कंट्रोवर्सी मे फंसे राज कुंद्रा को बिग बॉस के घर मे देखना चाहती है। अगर वो सच मे इस शो का हिस्सा बनते है तो लोगो को कई सवालों के जवाब मिल जायेगे।


Download Android App
Download iOS App



