Bigg Boss OTT3 के कंटेस्टेंट Adnaan Shaikh के घर गूंजी किलकारी, यूट्यूबर बने पापा

Summary :

यूट्यूब की दुनिया से अपनी अलग पहचान बनाने वाले और बिग बॉस ओटीटी 3 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए अदनान शेख (Adnaan Shaikh) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। अदनान शेख अब पिता बन चुके हैं। उनकी पत्नी आयशा ने एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है। इस खुशी की खबर खुद अदनान ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस और चाहने वालों को दी, जिसके बाद से उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है। बेबी बॉय को दिया जन्म अदनान शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल वीडियो पोस्ट शेयर की है। इस…

यूट्यूब की दुनिया से अपनी अलग पहचान बनाने वाले और बिग बॉस ओटीटी 3 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए अदनान शेख (Adnaan Shaikh) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। अदनान शेख अब पिता बन चुके हैं। उनकी पत्नी आयशा ने एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है। इस खुशी की खबर खुद अदनान ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस और चाहने वालों को दी, जिसके बाद से उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है।

बेबी बॉय को दिया जन्म

अदनान शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल वीडियो पोस्ट शेयर की है। इस वीडियो में एक पालना दिख रहा है, जिसमें अदनान शेख का बेटा लेटा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में “Welcome to the world… It’s a baby boy” लिखा हुआ भी दिखाई देता है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक शख्स बच्चे को गोदी में लिए हुए दिखता है, जो इस नए मेहमान के आने की खुशी को साफ बयां कर रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Adnaan Shaikh (@adnaan_07dz)

इस वीडियो के साथ अदनान (Adnaan Shaikh) ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, “अल्लाह ने हमें हमारे प्यारे बच्चे का तोहफा दिया है! इस एहसास को शब्दों में बयां कर पाना मुमकिन नहीं है। हम बेहद आभारी हैं… कृपया हमें अपनी दुआओं में शामिल कीजिए।”

कब हुई थी शादी

बता दें कि अदनान (Adnaan Shaikh) और आयशा की शादी सितंबर 2024 में हुई थी। शादी के नौ महीने बाद यह कपल अब माता-पिता बन गया है। अदनान ने अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियोज उस वक्त सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए थे, जिससे फैंस को उनके इस नए सफर की झलक मिली थी।

adnaan shaikh 2

गौर करने वाली बात यह है कि अदनान शेख (Adnaan Shaikh)  की पत्नी आयशा अब तक सोशल मीडिया पर अपना चेहरा नहीं दिखाती हैं। उनकी हर तस्वीर और वीडियो में वह चेहरे पर मास्क या पर्दे में नजर आती हैं। अदनान ने शादी के कुछ समय बाद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ट्रोल्स और विवादों का भी सामना किया था, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी पत्नी की प्राइवेसी को बनाएं रखा।

शुरू हुआ लाइफ का नया चैप्टर

अब जब उनके घर नन्हा मेहमान आया है, तो यह खुशखबरी उनके फैंस के लिए भी किसी जश्न से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट्स में अदनान और आयशा को खूब बधाइयां दी हैं। किसी ने उन्हें “प्यारे पापा” कहा, तो किसी ने उनके बेटे के लिए ढेर सारी दुआएं भेजीं। अदनान शेख (Adnaan Shaikh) की ज़िंदगी का ये नया चैप्टर उनके करियर के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ में भी एक नई शुरुआत लेकर आया है। पिता बनने की खुशी उनके हर शब्द और मुस्कान में झलक रही है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कब वो अपने बेटे की पहली झलक दुनिया के साथ शेयर करेंगे।

ये भी पढ़ें: Pushpa के धमाकेदार सॉन्ग Oo Antava की तुर्की में कॉपी, मच रहा भयंकर बवाल!

Yashika Jandwani