बिग बॉस सीजन 13 आये दिन नए नए ट्विस्ट लेकर आ रहा है और इस बार तो रिश्तों के ऐसा खेल देखने को मिल रहा है जो रोजाना घर के समीकरण बदल देता है। इन दिनों घर के अंदर माहिरा और पारस छाबड़ा के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है जो फैंस को काफी पसंद आ रही है।

हाल ही में पारस छाबड़ा माहिरा को कई बार किस करते हुए नजर आये जिससे बिग बॉस के घर में तो रोमांस की फिज़ा महक रही है पर पारस की गर्लफ्रेंड आकांशा पुरी इस बात से बेहद नाराज है।

बीते कुछ समय से माहिरा और पारस की बढ़ती नजदीकियां पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा को काफी खटक रही है और वो इस बात को लेकर वो कई बयान भी दे चुकी है। आकांशा को ये रोमांटिक जेस्चर पसंद नहीं आ रहा है और उन्होंने अब एक बार फिर नाराजगी जाहिर की है।

आकांक्षा का कहना है जो कुछ भी आजकल घर के अंदर पारस और माहिरा के बीच चल रहा है वो उन्हें अनकंफर्टेबल कर रहा है। आकांशा ने इंटरव्यू के दौरान कहा , ‘ मुझे अब पारस पर शक हो रहा है कि वो घर में जो कर रहा है वो खेल है या फिर मेरे साथ बीते 3 सालों से जो रिलेशनशिप है वो खेल है।

आकांशा ने ये भी कहा कि उन्हें लगता है जो आईडिया उन्होंने पारस को दिया था अब वो उनपर ही भारी पड़ने लगा है। साथ ही उन्हें पारस के आने का एन्तजार है उसके बाद ही वो सभी बातों को साफ़ करेंगी। अभी जल्दबाजी में वो किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहती।
आकांशा का कहना है वो बिग बॉस के शो को फॉलो कर रही है और पारस की हर हरकत पर उनकी नजर भी हुई है। साथ ही जब उन्हें जरूरी लगता है वो रिएक्शन भी देती है। बता दें, बीते दिनों पारस ने माहिरा से कहा था कि उनकी गर्लफ्रेंड आकांशा ने जबरदस्ती अपने नाम का टैटू उनकी कलाई पर बनवाया है।

अब पारस घर में गेम खेल रहे है या बाहर ये तो समय आने पर पता लगेगा पर इतना जरूर है पारस की माहिरा से बढ़ती करीबी से आकांशा बहुत आहत है और इसका सीधा असर उनके रिलेशनशिप पर पड़ रहा है।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App




