बिपाशा बसु अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी देवी की कई फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देवी अपने पिता एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ खेलते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में पापा-बेटी दोनों हारमोनिका बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बिपाशा बसु ने शेयर किया वीडियो
बिपाशा बसु ने शनिवार को अपने पति एक्टर करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पापा-बेटी की क्यूट जोड़ी हारमोनिका बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देवी ने हारमोनिका पकड़ा हुआ है और करण सिंह ग्रोवर उसे बजा रहे हैं। तभी देवी खिलखिला के हंसती है। एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा ‘हारमोनिका पर हारमोनाइजिंग’।
View this post on Instagram
फैंस को पसंद आया देवी का क्यूट वीडियो
पापा-बेटी का ये क्यूट वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यूजर कमेंट सेक्शन में इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘उसे अपने पिता के साथ करने के लिए बहुत सारी गतिविधियां हैं’। एक और यूजर ने लिखा ‘भगवान आपकी बेटी को हमेशा आशीर्वाद दें और उसकी सभी इच्छाएं पूरी करें’। तीसरे यूजर ने लिखा ‘ओह, वह बहुत प्यारी है, भगवान भला करे’। वहीं, कुछ फैंस ने देवी को क्यूट बताया।
View this post on Instagram
देवी को लेकर किया था खुलासा
एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने एक लाइव चैट के दौरान यह खुलासा किया था कि उन्होंने देवी को आईवीएफ के जरिए जन्म दिया है। देवी के जन्म के तीन दिन बाद ही उन्हें पता चला कि उनके दिल में दो छेद हैं। जैसे ही उन्हें और करण को पता चला, दोनों यह सुनकर शॉक हो गए थे। उन्होंने इस बारे में अपने परिवार को भी नहीं बताया था। इसके बाद देवी की तीन महीने में सर्जरी करनी पड़ी थी।
मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





