बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा
बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गुंजने वाली हैं। बिपाशा
जल्द ही मां बनने वाली हैं और उन्होंने कुछ वक्त पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की
न्यूज अपने फैंस के साथ साझा की थी। हाल ही में बिपाशा और करण ने बेबी शॉवर मनाया
था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। बिशापा का एक वीडियो तेजी से
इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है जिसे देखकर लोगों ने एक्ट्रेस का सलाह देनी शुरु कर
दी है।
दरअसल, हाल ही में बिपाशा
बसु को बांद्रा में स्पॉट किया
गया। इस दौरान अभिनेत्री ने ऑरेंज कलर की प्रिंटेड काफतान स्टाइल मैक्सी ड्रेस
पहनी हुई थी और सेंटर पार्टेड हेयर और मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपने फ्रैश
लुक को कम्पलीट किया था। वैसे तो वह अपने मेटरनिटी वियर में हमेशा की ही तरह
खूबसूरत दिख रही थीं।
जब से बिपाशा की लेटेस्ट वीडियो सामने आई है तब से उनके चाहने वालों को उनकी
चिंता सता रही हैं। अपने इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने पैंसिल हील्स पहन रखी थी जिसने
फैंस को परेशान कर दिया है। तभी से बिपाशा के फैंस कमेंट्स में उन्हें हील्स न
पहनने की हिदायत दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘हील्स मत पहनों, प्रेग्नेंसी में ये सेफ नहीं है‘। दूसरे यूजर ने लिखा- ‘ये मत करो, इसमें खतरा है‘।
वीडियो में बिपाशा के पैरों में सूजन भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में उनका
प्रेग्नेंसी में हील पहनना उनके और बेबी के लिए ठीक नहीं है। इसी वजह से अदाकारा
के फैंस उनकी पोस्ट पर अपनी फिक्र जताते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बीतों दिनों
करण और बिपाशा के बेबी शॉवर की तस्वीरें भी सामने आई थी जिसमें दोनों एक दूसरे पर
प्यार लुटाते दिखे थे।


Download Android App
Download iOS App






