Blast Movie X Review: अर्जुन सरजा, अभिरामी और प्रीति मुखुंधन स्टारर तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ब्लास्ट’ 28 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। ऐसे में सुभाष के. राज द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म पर बहुत से लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं।

पहले दिन सिनेमाघरों में फिल्म देखने गए लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने रिएक्शन शेयर किए हैं। तो चलिए एक नजर डाल लेते है सोशल मीडिया यूजर्स के उन रिएक्शन्स पर जिसमें उन्होंने फिल्म को लेकर बातें कही हैं।
Blast Movie Review: ब्लास्ट मूवी एक्स रिव्यू

अब तक फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिएक्शन ही मिला है। कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं और इसे “मनोरंजक एक्शन एंटरटेनर” बता रहे हैं, लोग पहले हाफ की तारीफ कर रहे हैं और दूसरे हाफ को ठीक-ठाक बता रहे हैं। एक X यूजर ने लिखा कि, “#ब्लास्ट – मनोरंजक एक्शन एंटरटेनर। पहला हाफ अच्छा और दूसरा हाफ ठीक-ठाक। कास्टिंग और बैकग्राउंड म्यूजिक बढ़िया। नवोदित निर्देशक द्वारा शानदार लेखन। स्टंट कोरियोग्राफी फिल्म का मुख्य आकर्षण है। हालांकि कहानी कुछ हद तक अनुमानित है, फिर भी फिल्म सिनेमाघरों में देखने लायक है।”
Public Review On Blast Movie: फाइट सीक्वेंस और बैकग्राउंड स्कोर की हुई तारीफ

तो वहीं एक अन्य यूजर ने फाइट सीक्वेंस और बैकग्राउंड स्कोर की तारीफ की। उन्होंने लिखा, “#ब्लास्ट मूवी। इस साल देखी गई बेहतरीन फिल्मों में से एक। दमदार एक्टिंग और फाइटिंग सीन… हर फाइट सीन की सिनेमैटोग्राफी और विजुअल्स बेहतरीन हैं। बैकग्राउंड स्कोर शानदार है… फाइटिंग पसंद करने वालों के लिए एक शानदार फिल्म… एक्शन किंग #अर्जुन वापस आ गए हैं… एक्शन क्वीन #अभिरामी और #प्रीतिमुकुंधन की वापसी हो गई है।”
Blast Movie X Review: ब्लास्ट मूवी: कलाकारों और क्रू सदस्यों की जानकारी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म में एक्शन किंग अर्जुन, प्रीति मुकुंधन, अभिरामी और अन्य कलाकार हैं। फिल्म का निर्माण एजीएस एंटरटेनमेंट के बैनर तले कलपथी एस अगोरम, कलपथी एस गणेश और कलपथी एस सुरेश ने किया है। वहीं फिल्म का संगीत रवि बस्रूर ने तैयार किया है और इसकी सिनेमेटोग्राफी अनुकृष्णा राधाकृष्णन ने की है।


Download Android App
Download iOS App




