Elvish Yadav And Jannat Zubair Love: 24 साल की उम्र में जन्नत जुबैर टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेस में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। कम उम्र में ही उन्होंने सफलता की उन ऊंचाइयों को छू लिया है, जिसे छूने के लोग सपने देखा करते हैं और आज उनके पास नाम, शोहरत, आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियों से लेकर सब कुछ है।
Jannat Zubair News: फैज़ू के साथ भी जुड़ा था जन्नत का नाम

इन दिनों जन्नत टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ में नजर आ रही हैं, जहां दर्शक उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी लगातार बढ़ती जा रही है और सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी देखने को मिलती है। अपने करियर के साथ-साथ जन्नत अपनी पर्सनल लाइफ और रिश्तों को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक समय ऐसा था जब उनका नाम फैजल शेख उर्फ फैज़ू के साथ खूब जोड़ा जाता था। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल तौर पर एक्सेप्ट नहीं किया, लेकिन उनकी नजदीकियां और बॉन्डिंग देखकर फैंस को हमेशा लगा कि दोनों के बीच कुछ खास तो है।
Elvish Yadav And Jannat Zubair Love: क्या है जन्नत और एल्विश का रिश्ता?

लेकिन अब जन्नत का नाम सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों कई इवेंट्स और शोज में एक साथ दिखाई देते हैं, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज होने लग जाती हैं। ऐसे में अब हाल ही में नयनदीप रक्षित को दिए गए एक इंटरव्यू में जन्नत ने एल्विश यादव के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि सोशल मीडिया पर उनके और एल्विश के नाम के हैशटैग बनाए जाते हैं और लोगों को उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आती है।
Jannat Zubair Statement: एल्विश के बारे में जन्नत जुबैर क्या सोचती हैं?

इस पर जन्नत ने कहा कि, “एल्विश बहुत अच्छे इंसान हैं। हमें फैन्स का खूब प्यार और सपोर्ट मिलता है, जो देखकर काफी अच्छा लगता है। वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं।” इसके बाद जन्नत ने आगे बताया कि एल्विश के साथ मिलने से पहले उनके मन में भी एल्विश के लिए एक अलग परसेप्शन बनी हुई थी, लेकिन जब उन्होंने उन्हें करीब से जाना तो उनकी सोच पूरी तरह बदल गई। उन्होंने कहा कि, “लोग उनके बारे में जैसा सोचते हैं, वो असल में वैसे बिल्कुल नहीं हैं। वो बेहद अच्छे इंसान हैं।”
Elvish Yadav News: सोशल मीडिया पर क्या है लोगों की राय?

बात को खत्म करते हुए आखरी में जन्नत जुबैर ने ये साफ कर दिया कि उनके और एल्विश के बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती है और दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। हालांकि फिर भी सोशल मीडिया पर कई लोग ये कह रहे हैं कि कोई भी लड़का और लड़की एक दूसरे के दोस्त नहीं हो सकते, इनके बीच जरूर कुछ ना कुछ चल रहा है।
वहीं कई लोगों का ये कहना है कि इन्हें जितना हो सके एक-दूसरे से दूर ही रहना चाहिए, क्योंकि एल्विश हिंदु है और जन्नत मुस्लिम इसलिए इनका क्लोज होना कही ना कही धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। हालांकि जन्नत और एल्विश के बीच ये दोस्ती का रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक ही रहेगा या उससे आगे भी बढ़ेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


Download Android App
Download iOS App




