Fwice Cheif Advisor Ashoke Pandit: FWICE ने हाल ही में Ranveer Singh के खिलाफ डॉन 3 विवाद को लेकर नॉन-कोऑपरेशन के एलिगेशन उनपर लगाए थे। हालांकि कई रिपोर्ट्स में इसे “बैन” बताया गया, लेकिन अब फेडरेशन के चीफ एडवाइजर Ashoke Pandit ने इस पर खुद सफाई दी है।
Ashoke Pandit Statement: अशोक पंडित ने रणवीर सिंह पर लगे बैन पर क्या कहा?
Fatt Gayi after backlash?😂
Is Ranveer Singh New Don of entire B£00dywood?🔥pic.twitter.com/4hHwwoPdoA
FWICE Chief Advisor Askoke Pandit is forced to issue ‘Clarification’😂“RANVEER IS NOT BANNED, it’s actually ‘non-cooperation DIRECTIVE’ & not a ban.
“We are not a court, we…
— BhikuMhatre (@MumbaichaDon) May 27, 2026
एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान अशोक पंडित ने कहा कि FWICE किसी अदालत की तरह काम नहीं करता और उसके पास किसी कलाकार को बैन करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने साफ किया कि फेडरेशन ने केवल नॉन-कोऑपरेशन का निर्देश जारी किया है। इसका मतलब यह है कि FWICE से जुड़े करीब 30 क्राफ्ट्स के सदस्य फिलहाल रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह फैसला पूरी तरह सदस्यों की इच्छा पर निर्भर करेगा। फेडरेशन ने केवल यह कहा है कि जब तक मामला सुलझ नहीं जाता, तब तक रणवीर के साथ सहयोग न किया जाए।
Ranveer Singh News: अशोक पंडित के मुताबिक ये मुद्दा अभी नहीं हुआ खत्म

अशोक पंडित के मुताबिक, यह मुद्दा अभी खत्म नहीं हुआ है। उनका मानना है कि अगर कलाकार इस तरह अचानक फिल्में छोड़ते रहेंगे, तो इससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि हर प्रोडक्शन हाउस इतना मजबूत नहीं होता कि करोड़ों रुपये का नुकसान आसानी से झेल सके।
FWICE का कहना है कि रणवीर सिंह को इस मामले पर चर्चा के लिए तीन बार बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने किसी भी मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया। बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी मिलने पर रणवीर की ओर से ईमेल भेजा गया, जिसमें कहा गया कि यह मामला फेडरेशन के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।
Fwice Cheif Advisor Ashoke Pandit: रणवीर सिंह को करनी चाहिए बातचीत

फेडरेशन ने यह भी बताया कि विवाद का अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। उनका मानना है कि रणवीर सिंह को प्रोड्यूसर्स और FWICE के साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए, ताकि मामला सुलझ सके। साथ ही, करीब 45 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई को लेकर भी चर्चा की जरूरत बताई गई है।
Matter Behind FWICE Case: क्या है पूरा विवाद?

आपको बता दें कि यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने अचानक Don 3 से अलग होने का फैसला किया। उस समय फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काफी आगे बढ़ चुका था और रणवीर के साथ एक प्रोमो भी शूट किया जा चुका था। ऐसे में प्रोड्यूसर्स का दावा है कि फिल्म पर पहले ही काफी पैसा खर्च हो चुका था, जिससे उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। लेकिन कई लोगों का ये भी मानना है कि रणवीर सिंह को बैन करने की बात सामने आते ही FWICE को इतना बैकलैश देखने को मिला कि अब वो अपनी बात से मुकरती हुई दिखाई दे रही है और बैन करने की बात को नॉन-कोऑपरेशन के तौर पर लोगों को बता रही है।
खैर असल में सच्चाई क्या है और क्या नहीं ये तो आने वाले समय में पता चल ही जाएगा। फिलहाल आपको बता दें कि रणवीर सिंह को फिल्म बनाने से कोई रोक-टोक नहीं है। बल्कि वो कोई भी फिल्म FWICE के 30 सदस्यों के बिना बना सकते हैं, लेकिन उनके साथ नहीं।
Read More: Abdu Rozik की सगाई टूटने की वजह आई सामने, जानें मंगेतर ने क्यों तोड़ा था रिश्ता?


Download Android App
Download iOS App




