Abdu Rozik Reveal The Secret Behind Broken Marriage: Abdu Rozik अक्सर अपनी क्यूटनेस और अलग अंदाज की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। Bigg Boss 16 से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले अब्दू ने अपनी मासूमियत से लाखों लोगों का दिल जीता है। हालांकि, इस बार वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।

अब्दू रोजिक ने अप्रैल 2024 में एक एमिराती लड़की से सगाई की थी और इसके बाद जल्द ही शादी की तैयारी भी चल रही थी। लेकिन कुछ ही महीनों बाद, जुलाई 2024 में उनकी सगाई टूट गई। उस समय अब्दू ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की थी।
Abdu Rozik News: पॉडकास्ट में अब्दू ने बताई आपबीती

अब हाल ही में एक पॉडकास्ट में अब्दू ने पहली बार खुलकर बताया कि आखिर उनकी सगाई क्यों टूटी। Deepti Sadhwani के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों की दखलअंदाजी और तानों ने उनकी मंगेतर को काफी परेशान कर दिया था।
Abdu Rozik Broken Marriage: क्या था शादी के टूटने के पीछे का राज़

अब्दू ने बताया कि कुछ लोगों ने उनकी एक्स-मंगेतर का नंबर हासिल कर लिया था और उसे लगातार मैसेज भेजने लगे। लोग उनकी हाइट को लेकर सवाल उठाते थे और कहते थे कि वह बहुत छोटे कद के हैं, ऐसे में शादी के बाद जिंदगी कैसे चलेगी। इसके अलावा भी कई पर्सनल और गलत सवाल पूछे गए, जिससे उनकी मंगेतर मानसिक रूप से परेशान हो गई थीं।
Abdu Rozik Reveal The Secret Behind Broken Marriage: अब्दू की मंगेतर ने क्यों छोड़ा साथ?

अब्दू रोजिक ने कहा कि उनकी मंगेतर इन सब बातों का दबाव सह नहीं पाईं। फिर आखिरकार उन्होंने अब्दू से कहा कि वह इतना क्रिटीसिज़्म और ताने बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। अब्दू के मुताबिक, उनकी मंगेतर ने उनसे माफी मांगी और कहा कि वह जानते हैं कि अब्दू मजबूत इंसान हैं और ऐसी बातें झेल सकते हैं, लेकिन वह खुद ऐसा नहीं कर पा रही थीं।
अब्दू ने बताया कि उन्होंने भी इस फैसले को समझदारी से एक्सेप्ट किया और दोनों के बीच किसी तरह की नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि अब इस बात को काफी समय बीत चुका है और दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। हालांकि लोगों की दखलअंदाजी का दुख उन्हें आज भी सताता है।


Download Android App
Download iOS App




