Ranveer Singh पर बैन को लेकर छलका चंकी पांडे और मनोज बाजपेयी का दर्द, जानें अशोक पंडित ने किस तरह किया Fwice को डिफेंड?

Summary :

Film Industry On Ranveer Singh: Farhan Akhtar की फिल्म डॉन 3 से अचानक अलग होने के बाद FWICE ने Ranveer Singh के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का एलिगेशन लगाते हुए बैन करने का फैसला लिया है। फेडरेशन का कहना है कि जब तक यह विवाद सुलझ नहीं जाता, तब तक उससे जुड़े सदस्य रणवीर के साथ काम नहीं करेंगे। हालांकि इस फैसले के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार रणवीर के समर्थन में सामने आए हैं। Chunky Pandey On Ranveer Singh: चंकी पांडे ने दिया रिएक्शन इस विवाद के बाद Chunky Pandey ने भी अपनी पुरानी याद शेयर की। उन्होंने बताया कि…

Film Industry On Ranveer Singh: Farhan Akhtar की फिल्म डॉन 3 से अचानक अलग होने के बाद FWICE ने Ranveer Singh के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का एलिगेशन लगाते हुए बैन करने का फैसला लिया है। फेडरेशन का कहना है कि जब तक यह विवाद सुलझ नहीं जाता, तब तक उससे जुड़े सदस्य रणवीर के साथ काम नहीं करेंगे। हालांकि इस फैसले के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार रणवीर के समर्थन में सामने आए हैं।

Chunky Pandey On Ranveer Singh: चंकी पांडे ने दिया रिएक्शन

Film Industry On Ranveer Singh
Film Industry On Ranveer Singh (Source: Social Media)

इस विवाद के बाद Chunky Pandey ने भी अपनी पुरानी याद शेयर की। उन्होंने बताया कि वो भी एक समय इसी तरह के बैन का सामना कर चुके हैं। एक मीडिया हाउस से बातचीत में चंकी ने कहा कि साल 1987 में फिल्म इंडस्ट्री में हड़ताल चल रही थी और शूटिंग पर रोक थी, लेकिन उसी दौरान उनकी फिल्म आग ही आग की शूटिंग ऊटी में हुई थी। इससे नाराज फेडरेशन ने फिल्म से जुड़े सभी लोगों पर कार्रवाई की थी।

चंकी ने बताया कि उस वक्त Dharmendra और Shatrughan Sinha जैसे बड़े सितारों पर कार्रवाई करना आसान नहीं था, क्योंकि उनके पास कई फिल्में थीं। लेकिन नए कलाकार होने के कारण चंकी पांडे पर एक हफ्ते का बैन लगा दिया गया। बाद में उन्होंने माफी मांगी, जिसके बाद उन्हें दोबारा काम करने की मंजूरी मिली।

Manoj Bajpayee Reaction On Ranveer Singh: मनोज बाजपेयी ने क्या दिया बयान?

वहीं Manoj Bajpayee ने भी इस मामले पर रिएकशन दिया है। अपनी फिल्म ‘गवर्नर’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के ज्यादातर लोग इस विवाद के बारे में सोशल मीडिया से ही जानकारी ले रहे हैं और पूरी सच्चाई किसी को नहीं पता। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये मामला जल्द शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ जाएगा।

फिल्ममेकर Sanjay Gupta ने भी फेडरेशन के फैसले को क्रिटीसाइज किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि किसी बड़े स्टार के साथ शूटिंग के दौरान सैकड़ों वर्कर्स काम करते हैं। ऐसे में किसी कलाकार पर रोक लगाने का असर केवल उस स्टार पर नहीं, बल्कि उन मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी पड़ता है जो इस काम पर निर्भर रहते हैं।

Ashoke Pandit Reaction On Ranveer Singh: अशोक पंडित ने क्या दिया बयान?

Film Industry On Ranveer Singh
Film Industry On Ranveer Singh (Source: Social Media)

लगातार हो रहे क्रिटीसीज्म के बाद FWICE के चीफ एडवाइजर Ashoke Pandit ने इस फैसले पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि इसे “बैन” कहना गलत है। उनके मुताबिक फेडरेशन कोई अदालत नहीं है, इसलिए वह किसी को ऑफिशियल तौर पर बैन नहीं कर सकता। उन्होंने साफ किया है कि ये सिर्फ “नॉन-कोऑपरेशन” है, यानी फेडरेशन से जुड़े 30 क्राफ्ट के सदस्य रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेंगे।

Film Industry On Ranveer Singh: क्या है पूरा मामला?

Film Industry On Ranveer Singh
Film Industry On Ranveer Singh (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये पूरा विवाद फिल्म डॉन 3 को लेकर शुरू हुआ। Farhan Akhtar ने 2023 में रणवीर सिंह को लेकर फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। यह 2006 की डॉन और 2011 की डॉन 2 के बाद फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म बनने वाली थी। शुरुआत में फिल्म में Kiara Advani को कास्ट किया गया था, लेकिन प्रेग्नेंसी और मैटरनिटी ब्रेक के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी। फिर बाद में Kriti Sanon के नाम की चर्चा हुई।

बताया गया कि रणवीर सिंह फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव चाहते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह ज्यादा हिंसक और गाली-गलौज वाले सीन जोड़ने की मांग कर रहे थे, जिस पर मेकर्स सहमत नहीं हुए। इसी बीच रणवीर दूसरी फिल्म धुरंधर में व्यस्त हो गए और बाद में उन्होंने डॉन 3 से दूरी बना ली।

Fwice Case On Ranveer Singh: रणवीर सिंह पर हुआ किस बात का केस?

Film Industry On Ranveer Singh
Film Industry On Ranveer Singh (Source: Social Media)

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के प्री-प्रोडक्शन, शूटिंग शेड्यूल में बदलाव और देरी की वजह से मेकर्स को भारी नुकसान हुआ। इसके बाद फरहान अख्तर ने प्रोड्यूसर्स गिल्ड में शिकायत दर्ज करते हुए लगभग 45 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की। कहा जाता है कि Aamir Khan ने दोनों साइड के बीच सुलह कराने की कोशिश भी की, लेकिन मामला हल नहीं हो सका।

ऐसे में आखिरकार विवाद FWICE तक पहुंचा और फेडरेशन ने रणवीर सिंह को कई नोटिस भेजे, लेकिन एक्टर का कहना था कि ये कानूनी मामला है और इसका समाधान अदालत के जरिए होना चाहिए। इसके बाद 25 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए फेडरेशन ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का ऐलान कर दिया।

Read More: Drishyam 3 ने वर्ल्ड वाइड मचाया तहलका, बॉक्स ऑफिस पर शतक लगाकर फिल्म ने रचा इतिहास

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।