बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन शनिवार को रामेश्वरम में किया गया। बता दें कि शुक्रवार को एक विशेष विमान से श्रीदेवी की अस्थियां लेकर पति बोनी कपूर चेन्नई पहुंचे। श्रीदेवी के इंस्टा फैन पेज पर शेयर की गई फोटो में अस्थियां विसर्जित करने के दौरान बोनी कपूर अपनी बेटियों के साथ नजर आए।
उनके हाथों में अस्थि कलश था और साथ में दोनों बेटियां भी साथ में थी। रविवार 4 मार्च को उन्होंने चांदनी की अस्थियों के विसर्जन से जुड़ा फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसे खबर लिखे जाने तक 23 हजार 743 लोगों ने लाइक किया था।
फोटो में रामेश्वरम के समुद्र तट पर बोनी कपूर लाल रंग के कपड़े में ढंकी श्रीदेवी की अस्थियां लिए खड़े थे। अगल-बगल बेटियां भी थीं। साथ में एक पंडित भी मौजूद था। श्रीदेवी की अस्थियों को उनके पति एक खास विमान के जरिए यहां लेकर पहुंचे थे। आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार का निधन 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में हुआ था।

साल 1970 में उन्होंने अपना डेब्यू किया था। शुरुआती दौर में वह तमिल, तेलगु और मलयाली फिल्मों में नजर आईं। फिर 80 के दशक में उन्होंने मुख्यधारा की हिंदी फिल्मों की ओर रुख किया था।
श्रीदेवी का जन्म तमिलनाडु के एक गांव में हुआ था। एक्ट्रेस के तौर पर तमिल फिल्मों से उन्होंने अपना करियर शुरू किया था। श्रीदेवी ने मात्र 4 साल की उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में पहली फिल्म की थी।
बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म सोलहवां सावन थी। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं की करीब 300 फिल्मों में काम किया। पिछले साल आई मॉम उनकी आखिरी फिल्म है।
श्रीदेवी के गुजरने की खबर ने न सिर्फ बॉलीवुड जगत को बल्कि देश भर की जनता को सदमे में छोड़ दिया कि आखिर वह इतनी जल्दी कैसे दुनिया से हमेशा के लिए जा सकती हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App








