पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के लिए किंग्स इलेवन पंजाब टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। पंजाब टीम ने रविवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी। प्रसाद ने एक दिन पहले ही बीसीसीआई के जूनियर चयन समिति के अध्सक्ष पद से इस्तीफा दिया था ताकि पंजाब का कोच बनने के लिए उनके सामने हितों के टकराव जैसा कोई मुद्दा न आए। प्रसाद के कोच रहते भारतीय अंडर-19 टीम ने अंडर-19 विश्वकप का खिताब जीता था। प्रसाद की जगह लेने के लिए नए अध्यक्ष का चयन अगले सप्ताह किया जाएगा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा है कि प्रसाद के उत्तराधिकारी का चयन बीसीसीआई संविधान के अनुसार अगले हफ्ते किया जाएगा। फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा की पंजाब टीम ने प्रसाद के अलावा आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज ब्रैड हॉज को अगले तीन वर्षों के लिए टीम का प्रमुख कोच नियुक्त किया है। इसके अलावा दिल्ली के मिथुन मिन्हास को सहायक कोच, निशांत ठाकुर को कंडीशनिंग कोच, श्यामलाल वल्लभजी को तकनीकी कोच और निशांत बोर्डोलोई को फीलि्डंग कोच नियुक्त किया है। भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पंजाब टीम के कप्तान हैं जबकि पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस टीम के मेंटर हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



