kader khan की हालत नाजुक, कनाडा में बिगड़ी तबियत, हालत नाजुक

Summary :

बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त अदाकारी और डायलॉग राइटर अभिनेता kader khan की हालत काफी ज्यादा नाजुक है। 81 साल के कादर खान अस्पातल में भर्ती हैं।

बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त अदाकारी और डायलॉग राइटर अभिनेता kader khan की हालत काफी ज्यादा नाजुक है। 81 साल के कादर खान अस्पातल में भर्ती हैं। उन्हें बाइपेप वेंटीलेटर पर रखा गया है। कादर खान 81 साल की उम्र में प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर के शिकार हो गए थे। जिसकी वजह से उनका दिमाग काम करना बंद कर दिया है।

बता दें कि कादर खान आखिरी बार साल 2015 में फिल्म दिमाग का दही में दिखाई दिए थे। लंबे वक्त से वह कनाड़ा में अपने बेटे सरफराज और बहू शाइस्ता के साथ रह रहे थे और अब बेटे सरफराज ने उनकी तबीयत के बारे में सबको बताया है। कदार खान को इस दौरान सांस लेने में काफी ज्यादा दिक्कत हो रही है।

https://www.instagram.com/p/BfvvWxKHx5Q/?utm_source=ig_embed

वहीं इसी के साथ उनमें निमोनिया के लक्षण भी नजर आ रहे हैं। अपने समय के एक बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार kader khan तकरीबन 10 साल से सिल्वर स्क्रीन और ग्लैमर वल्र्ड से दूरी बनाए है।

https://www.instagram.com/p/BaOn_5zFvCN/?utm_source=ig_embed

अपने कैरियर में की कई सुपरहिट फिल्मो में काम

कादर खान ने 1973 में अपने कैरियर की शुरूआत की थी। उन्होंने लगातार 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने अभिनय के साथ उन्होंने 250 फिल्मों में डायलॉग लिखे हैं। 90 के दशक में गोविंदा और कादर खान की जोड़ी को बेस्ट जोड़ी फॉर्मूला माना जाता था।

और इन दोनों ने कई सारी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। जानकारी के लिए बता दें कि कादर खान ने 2014 में बीमार होने के बाद भी मक्का मदीना जाकर हज की पवित्र यात्रा की थी।

उस दौरान kader khan की कई सारी फोटोज मीडिया के सामने आई थी। इतना ही नहीं कादर खान की पिछले साल घुटनों की सर्जरी हुई थी जिसके बाद से उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट देखने को मिली है।

Desk Team