बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन

Summary :

खराब तबीयत के बाद ऋषि कपूर को एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सिनेमा जगत ने दो दिन के अंदर अपने दो बेहतरीन सितारों को खोया है।

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर (67) का बुधवार देर रात मुंबई के एक हॉस्पिटल में निधन हो गया है। खराब तबीयत के बाद उन्हें एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सिनेमा जगत ने दो दिन के अंदर अपने दो बेहतरीन सितारों को खोया है। 
अमिताभ बच्चन ने  ऋषि कपूर के निधन जानकारी देते हुए ट्वीट किया, वो गया। ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं। ऋषि के भाई रणधीर कपूर ने उनकी के निधन की खबर को कंफर्म किया है। उनके परिवार में पत्नी नीतू, बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर हैं। 


अभिनेता को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद कल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था जिसके बाद उन्होंने करीब एक वर्ष तक अमेरिका के न्यूयॉर्क में रह कर अपना इलाज कराया था। वह ठीक होने के बाद पिछले वर्ष ही स्वदेश लौटे थे।

Desk Team