ये बॉलीवुड सितारे कर चुके हैं आर्मी ऑफिसर्स के रोल, Republic Day पर देखें देशभक्ति से भरी फिल्में

Summary :

Bollywood Actors as Army Officers: बॉलीवुड फिल्मों में हम आए दिन कोई ना कोई ऐसी फिल्म जरूर देखते है, जिनमें हमारे चहिते सितारे सेना के जवानों का किरदार निभाते नजर आते हैं. ऐसी फिल्में देखने के बाद हर किसी भारतीय की सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ऐसे कौन से स्टार्स है, जो कि फिल्मों में एक फौजी का किरदार निभा चुके है, अगर नहीं तो आज 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस के मौके पर हम आपको ये जानकारी देने वाले हैं. 1. Shah Rukh Khan पहले नंबर पर जो नाम सामने…

Bollywood Actors as Army Officers: बॉलीवुड फिल्मों में हम आए दिन कोई ना कोई ऐसी फिल्म जरूर देखते है, जिनमें हमारे चहिते सितारे सेना के जवानों का किरदार निभाते नजर आते हैं. ऐसी फिल्में देखने के बाद हर किसी भारतीय की सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ऐसे कौन से स्टार्स है, जो कि फिल्मों में एक फौजी का किरदार निभा चुके है, अगर नहीं तो आज 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस के मौके पर हम आपको ये जानकारी देने वाले हैं.

1. Shah Rukh Khan


पहले नंबर पर जो नाम सामने आता है वो है शाहरूख खान का. शाहरुख खान ने ‘फौजी’ (1989), ‘आर्मी’ (1996) और ‘जब तक है जान’ (2012) जैसी फिल्मों में सैनिक की भूमिका निभाई है. आपको बता दें कि इन फिल्मों को करने के दौरान उन्होंने खेल, शारीरिक चुनौतियों और राष्ट्र रक्षा की गहरी भावना के प्रति अपनी रुचि बढ़ाई थी और कई जगहों पर तो ये भी कहा जाता है कि शाहरूख खान असल में भी सेना में जाना चाहते थे, पर कुछ कारणों की वजह से वो नहीं जा पाए. लेकिन ‘फौजी’ में एक सैनिक की भूमिका निभाना उनके जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक रहा है.

2. Sonu Sood

एक्टर सोनू सूद ने जेपी दत्ता की फिल्म ‘पलटन’ में एक सैनिक की भूमिका निभाई थी. ये फिल्म साल 2017 मे रिलीज हुई थी और ये उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा था, क्योंकि वो और उनके पिता दोनों ही चाहते थे कि सोनू सेना में शामिल हों. सोनू ने पहले सेना में जाने का मन बनाया था, लेकिन उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और बाद में फिल्म इंडस्ट्री में आ गए. सेना की वर्दी पहनना हमेशा से उनका सपना रहा है और वो आए दिन सेना के प्रति अपनी फीलिंग्स भी शेयर करते रहते हैं.

3. Akshay Kumar

बॉलूवुड के खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार आखिर इस रेस में कैसे पीछे रह सकते हैं. एक आर्मी आफिसर का बेटा होने के नाते वो स्वाभाविक तौर पर अपने पिता के नक्शेकदम पर चलना पसंद करते हैं और उनका मानना ​​है कि देशभक्ति उनके खून में है. शुरुआत में उनका सपना भारतीय सेना में शामिल होकर मार्शल आर्ट सिखाना था, लेकिन अभिनय करना शायद उनकी किस्मत में लिखा था.

एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जीवन ने अपना रास्ता खुद तय किया और कभी-कभी हमें उसे ही रास्ता दिखाने देना चाहिए. हालांकि अक्षय भले ही सेना में शामिल ना हो पाए हो, लेकिन फिर भी वो चैरेटी के जरिए कई सेना परिवार की मदद करते दिखाई देते हैं. उन्होने हॉलीडे : अ सोल्जर कैन नेवर ऑफ ड्यूटी, बेबी और एयरलिफ्ट जैसी कई सेना पर आधारित फिल्में की हैं.

4.Vicky Kaushal

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर सुपरस्टार विक्की कौशल का नाम है. साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘उरी’ ने एक अलग ही इतिहास रच दिया था. इस फिल्म ने कई सालों बाद दर्शकों को सिनेमाघर में झूमने पर मजबूर कर दिया, ये फिल्म देश में हुए रियल सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी है और इसे देखने के बाद जो देशभक्ति की भावना लोगों के अंदर उमड़ती है वो देखने लायक है. इस मूवी में विक्की कौशल ने आर्मी अफसर की दमदार भूमिका निभाई है, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की है. इस फिल्म में विक्की कौशल का किरदार इतना बेहतर था कि उनको राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया.

5. Sunny Deol

जब देश भक्ति पर आधारित फिल्मों की बात हो रही हो तो कोई सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ को कैसे भूल सकता है और बीते दिनों रिलीज हुई बॉर्डर ने भी धमाल मचा रखा है. भारत-पाक युद्ध पर बनी फिल्म ‘बॉर्डर’ और उसका सीक्वल बॉर्डर 2 इतनी बेहतरीन देशभक्ति की मिसाल पेश करती है, जो कि हर एक भारतीय को अपनी सेना के ऊपर गर्व करन का मौका देती हैं. इन दोनों ही मूवी में सनी देओल जबरदस्त एक्शन ने सबका दिल जी​त लिया है.

6. Ajay Devgn

​एक्टर अजय देगवन ने भी देशभक्ति के जॉनर पर बनी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. जिनमें ‘LOC कारगिल’, ‘ज़मीन’, ‘टैंगो चार्ली’ के साथ कई और फिल्में शामिल हैं. इन सभ फिल्मों में अजय देवगन बेहद ही खतरनाक आर्मी आफिसर के किरदार निभाते दिखाई दिए हैं और कई फिल्मों में तो उन्होंने इतनी नेचुरल एक्टिंग की है कि हर कोी उनको देखकर हैरान रह गया था.

Bollywood Actors as Army Officers: आने वाले समय में ऑफिसर के रोल निभाने वाले एक्टर्स की फिल्में 

Bollywood Actors as Army Officers
Bollywood Actors as Army Officers (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान भी आने वाले समय में बैटल ऑफ गलवान नाम की एक फिल्म बना रहे हैं, जिसमें वो भी आर्मी ऑफिसर के रोल में दिखाई देने वाले हैं.

Read More: मौनी रॉय को हरियाणा में देख बूढ़ों में आया जोश, एक्ट्रेस संग की अश्लील हरकत

 

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।