6 बॉलीवुड सुपरस्टार जिनका था पाकिस्तान से गहरा संबंध , नं 6 कर देगा हैरान !

Summary :

अपने अपने समय के ये बॉलीवुड सुपरस्टार जन्म के बाद भारत में आ गए और यही के होकर रह गए। पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध होता है पर उनका जन्म पकिस्तान में हुआ था।

अब भले ही भारत में पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध होता है पर एक समय था जब पाकिस्तानी कलाकारों का ही बॉलीवुड में बोलबाला था। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बता रहे है जो बॉलीवुड सुपरस्टार रहे है लेकिन उनका जन्म पकिस्तान में हुआ था। जी हाँ अपने अपने समय के ये बॉलीवुड सुपरस्टार जन्म के बाद भारत में आ गए और यही के होकर रह गए  ।

पाकिस्तान में जन्मे बॉलीवुड सुपरस्टार

1.साधना :

बॉलीवुड सुपरस्टारमात्र 19 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली साधना का जन्म पकिस्तान के कराची में हुआ था। बॉलीवुड में ये खूब लोकप्रिय हुई और अपने जमाने में नामी सुपरस्टार थी। आपको बता दें पुराने जमाने के फिल्मो के शौक़ीन लोगो की फेवरेट हीरोइन की लिस्ट में साधना का नाम सबसे पहले आता है।

2.विनोद खन्ना :

बॉलीवुड सुपरस्टारबॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट देने वाले विनोद खन्ना ने एक अलग ही मुकाम पाया था और आप जानते ही है अपने दौर में ये प्रतिभाशाली अभिनेता टॉप के स्टारों की सूची में शामिल थे। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी की विनोद खन्ना का भी जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था और बंटवारे के समय इनका परिवार भारत आकर बस गया था।

3.अमजद खान :

बॉलीवुड सुपरस्टारबॉलीवुड के महान कलाकारों में से एक अमजद खान का जन्म भी पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। इन्होने फिल्म शोले में गब्बर सिंह के निभाए किरदार हो अमर कर दिया और आज भी इन्हे बॉलीवुड में एक मिसाल माना जाता है।

4.प्रेम चोपड़ा :

बॉलीवुड सुपरस्टारबॉलीवुड के एक और महान कलाकार जो अपने नाम के विपरीत किरदारों के लिए बॉलीवुड में करीब 3 दशकों तक छाये रहे। इनका जन्म भी पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था और पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद ये मुंबई आये थे और यही बस गए।

5.सुनील दत्त :

बॉलीवुड सुपरस्टारकई ब्लॉक बस्टर फिल्म दे चुके सुनील दत्त का जन्म भी झेलम नगरी पाकिस्तान में हुआ था। बंटवारे से पहले ही ये हरियाणा में आकर बस गए और फिर कुछ समय उत्तर प्रदेश में रहने के बाद मुंबई काम की तलाश में निकल गए थे।

6.अमरीश पुरी:

बॉलीवुड सुपरस्टारबॉलीवुड की एक और सफलतम हस्तियों में से एक रहे इस मशहूर अभिनेता को कैसे भूला जा सकता है। हर तरह के किरदार करने की प्रतिभा ने इन्हे बॉलीवुड में सबसे खास मुकाम दिलाया। इनका जन्म भी पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था।

Desk Team