एक्टर्स की इन पांच जोड़ियों ने एक साथ की है सबसे ज्यादा फ़िल्में , नं 5 ने की है 13 फ़िल्में

Summary :

बड़े एक्टर मल्टीस्टारर फिल्म करने से बचते है पर बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां है जिन्होंने साथ में काफी सारी फ़िल्में की है और लोगों ने इन्हें खूब पसंद किया है।

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक स्टार है जिन्होंने बड़ी बड़ी हिट फ़िल्में दी है। आजकल ज्यादातर बड़े एक्टर मल्टीस्टारर फिल्म करने से बचते है पर बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां है जिन्होंने साथ में काफी सारी फ़िल्में की है और लोगों ने इन जोड़ियों को खूब पसंद भी किया है। आईये जानते है उन टॉप पांच जोड़ियों के बारे में जिन्होंने एक साथ परदे पर खूब धमाल मचाया है।

सलमान खान और शाहरुख़ खान

बॉलीवुड जोड़ियां

सलमान क्या और शाहरुख़ खान बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार माने जाते है और इन दोनों की जोड़ी ने परदे पर कई फिल्मों में साथ काम किया है और काफी सफल भी रहे है। हाल ही में दोनों फिल्म जीरो और ट्यूब लाइट में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आये थे। इससे पहले दोनों ने ‘दुश्मन दुनिया का, करण अर्जुन, कुछ कुछ होता है, हम तुम्हारे है सनम’ जैसी फिल्में एक साथ काम किया है।

अमिताभ बच्चन और धर्मेन्द्र

बॉलीवुड जोड़ियां

फिल्म शोले की जय और वीरू की जोड़ी ने भी बड़े पोर्डे परे कई हिट फ़िल्में दी है। इन्होने एक साथ 6 फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों के नाम “जबान, शोले, चुपके चुपके, शूरमा भोपाली, राम बलराम और चरणदास” है।

गोविंदा और संजय दत्त

बॉलीवुड जोड़ियां

गोविंदा और संजय दत्त ने भी एक साथ मिलकर दर्शकों क्क खूब मनोरंजन किया है और कॉमेडी हो या एक्शन दोनों स्टार खूब पसंद किये गए है। इन दोनों ने फिल्म दो कैदी और जीते है शान से , आन्दोलन, जोड़ी नंबर 1, एक और एक ग्यारह, हसीना मान जाएगी, ताकतवर, जैसी लगभग 7 फिल्मों में एक साथ काम किया है।

अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ

बॉलीवुड जोड़ियां

अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी ने भाइयों के प्यार को राम लखन का नाम दिया है और अपने करियर के दौरान दोनों ने 9 फिल्मों में एक साथ काम किया है। काला बाजार, कर्मा, राम लखन, कभी ना कभी, परिंदा, त्रिमूर्ति, युद्ध, अंदर बाहर, रूप की रानी चोरों का राजा में ये जोड़ी नजर आयी है ।

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी

बॉलीवुड जोड़ियां

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी मिलकर परदे पर खूब हेरा फेरी कर चुकी है पर इसके अलावा भी ये जोड़ी इतनी सफल रही है की इन दोनों ने एक साथ ककरीब 13 फिल्मों में काम किया है। मोहरा, सपूत, वक्त हमारा है, हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी, आन मैन इट वर्क, धड़कन, हम है बेमिशाल, दे दना दन, थेंक यू, जानी दुश्मन, आवारा पागल दीवाना, दीवाने हुए पागल जैसी फिल्मों में इस जोड़ी का जादू खूब चला है।

कंगना रनौत ने अलिया भट्ट और रणबीर कपूर पर बोला धावा, कह दी ये बड़ी बात

Desk Team