अपने क्यूट अंदाज से ऑडियंस का दिल जीतने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस एवलिन शर्मा जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जी हां, ये खबर एकदम सच है। आपको बता दें कि 2019 में एवलिन ने ऑस्ट्रेलिया के डॉ. तुषान भिंडी से सगाई कर ली थी, और उसके बाद से वो उनके साथ सिडनी में ही हैं। ऐसे में अब जल्दी ही दोनों शादी करने जा रहे हैं।
दरअसल हाल ही में एवलिन ने फैंस को खुशखबरी देने का सोचा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एवलिन ने कहा, ‘तुषान और मैंने एक बड़ी शादी की प्लानिंग की थी जो कि इंडिया में होनी थी लेकिन कोरोना के चलते अब इस पर विचार करना पड़ रहा है। हमने इस बात का फैसला लिया है कि शादी में हम दोनों का होना सबसे ज्यादा जरूरी है। कोविड की वजह से प्लान्स बदल गए हैं, और अब हम हमारे परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में ही शादी करेंगे और हमें आशा है कि ये जल्द होगी।’
बातचीत में एवलिन ने आगे कहा, ‘एक बार फिर जब विश्व सभी चीजों के लिए खुल जाएगा, तब हम एक बड़ी पार्टी इंडिया में देंगे और हमारे सभी दोस्तों और परिवार के लोगों को बुलाएंगे। मैंने अपनी शादी के कपड़े खरीदने शुरू कर दिए है और मैं आपको बता सकती हूं कि ये जल्द होने वाली है।’


Download Android App
Download iOS App





