Bollywood की ये अभिनेत्री कैंसर की जंग से हारी, फैन्स का हुआ बुरा हाल

Summary :

दुनिया भर में कैंसर तेजी से फैल रहा है। अब इस बीमारी से Bollywood की कई बड़ी हस्तियां भी अछूती नहीं रही है। बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे कैंसर जैसी खतरनाक

दुनिया भर में कैंसर तेजी से फैल रहा है। अब इस बीमारी से Bollywood की कई बड़ी हस्तियां भी अछूती नहीं रही है। बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से पीडि़त है। हाल ही में खबर आई थी कि बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और एक्टर इरफान खान को इस समय कैंसर से जूझ रहे हैं।

लेकिन अब फिर एक ऐसी खबर आई है कि बॉलीवुड में एक बार फिर से कैंसर जैसी भायनक बीमारी से एक मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री का निधन हो गया है।

 

बॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री का कैंसर की वजह से हुआ निधन

Bollywood की मशहूर अभिनेत्री सुजाता कुमार मृत्यु कैंसर की वजह से हो गया है। कुछ समय पहले वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती 19 अगस्त की रात को अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली। 19 अगस्त की रात को आखिरी सांस लेने के बाद सोमवार की दोपहर को उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया।

सुजाता के दाह संस्कार पर Bollywood इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार के साथ उनकी बेटी कृतिका और उनकी बहन सुचिता कृष्णमूर्ति आदि सभी मौजूद थे। अभिनेत्री सुजाता कुमार काफी वक्त से मेटास्टैटिक कैंसर से परेशान थी। मेटास्टैटिक कैंसर के लास्ट स्टेज में होने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई।

उनके निधन के बाद फिल्म मेकर शेखर कपूर के पूर्व पति सुचित्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि रविवार की रात कैंसर की वजह से सुजाता इस दुनिया को अलविदा कह गई। आप सभी को आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुजाता कुमार को पहली बार कैंसर होने का पता वर्ष 2006 में लगा था। पहली बार कैंसर का पता लगने के बाद वह लगातार इसका इलाज करवा रही थी।

बता दें कि सुजाता कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लडऩे में नाकामयाब रही। उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों की मानें तो उनका कैंसर चौथी स्टेज तक पहुंच गया था। चौथे स्टेज की कैंसर के कारण उनके शरीर के कई हिस्सों ने काम करना बंद कर दिया था। शरीर के अंगो के काम ना करने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई थी।

 

Desk Team