Bollywood की यह दिग्गज अभिनेत्रियां इतने सालों में दिखती हैं इस हालत में

Summary :

Bollywood की फिल्मों और सितारों की पूरी दुनिया ही दीवानी है। बॉलीवुड के मशहूर सेलेब्रिटी के फैन्स करोड़ों लोग हैं। बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की खूबसूरती की बात करें तो उनके दीवाने करोड़ों लोग हैं।

Bollywood की फिल्मों और सितारों की पूरी दुनिया ही दीवानी है। बॉलीवुड के मशहूर सेलेब्रिटी के फैन्स करोड़ों लोग हैं। बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की खूबसूरती की बात करें तो उनके दीवाने करोड़ों लोग हैं।

बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो सुदंर दिखने के लिए कई प्रकार की सर्जरी कराती हैं। तो वहीं कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियां हैं जो सुंदर और जवान दिखने के लिए किसी भी तरह का ट्रीटमेंट नहीं कराती हैं।

लेकिन समय के साथ इन अभिनेत्रियों के लुक्स में बहुत बदलाव आ जाते हैं। बता दें कि जब यह अभिनेत्रियां फिल्म इंडस्ट्री में आईं थीं तो वह बहुत सुंदर, आकर्षक और जवान थीं। लेकिन इतने सालों बाद इनका लुक बहुत बदल चुका है। आज हम आपको Bollywood की कुछ खूबसूरत अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिनमें बहुत बदलाव आ चुका है।

1. नम्रता शिरोडकर

Bollywood की मशहूर अभिनेत्री नम्रता शिरोड़कर मिस इंडिया भी रहे चुकी हैं। नम्रता ने बॉलीवुड की कई सुपरहीट फिल्मों में काम किया हुआ है। नम्रता ने साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी की है और शादी के बाद नम्रता ने फिल्मों को अलविदा कह दिया है।

2. आयशा जुल्का

Bollywood की 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री आयशा जुल्का ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आयशा ने साल 2003 मे बिजनेसमैन समीर वाशी से शादी की थी और वह आजकल फिल्मों से गायब हो गई हैं। इतने सालों बाद उनके लुक में बहुत बदलाव आ चुका है।

3. संदली सिन्हा

Bollywood की मशहूर संदली सिन्हा ने सुपरहिट फिल्म तुम बिन में काम किया है। जब संदली फिल्मों में आई थीं तब उनकी खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने थे। आज इतने सालों बाद संदली के लुक में इतना बदलाव आ गया है।

4. ममता कुलकर्णी

Bollywood की 90 के दशक की हॉट अभिनेत्रियों में से एक ममता कुलकर्णी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हुआ है। लेकिन अगर आप अब ममता कुलकर्णी को देखेंगे तो आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। वह बिल्कुल ही अलग दिखती हैं।

5. मिनाक्षी शेषाद्री

Bollywood की मशहूर अभिनेत्री मिनाक्षी शेषाद्री को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। दामिनी फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया था। अब इतने सालों बाद मिनाक्षी में बहुत बदलाव आ चुका है।

6. अनु अग्रवाल

Bollywood की सुपरहिट फिल्म आशिकी में अनु अग्रवाल ने अपनी खूबसूरती से सबका दिल चुरा लिया था। लेकिन इतने सालों बाद वह बिल्कुल बदल गईं हैं। कुछ सालों पहले अनु का एक बहुत भयंकर रोड एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उनके चेहरे पर चोट लगी थी और उनकी याद्दाशत भी चली गयी थी।

7. उर्वशी शर्मा

साल 2007 में फिल्म नकाब से उर्वशी शर्मा ने Bollywood में एंट्री ली थी। इसके बाद वह कुछ फिल्मों में और नजर आईं लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया था। अब उर्वशी दो बच्चों की मां हैं।

Desk Team