झज्जर : लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की घोषणा के साथ पानीपत के मैदान से 2 सितम्बर को चौथी लड़ाई का आगाज होगा और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी नए मजबूत राजनीतिक संगठन के तहत हरियाणा की 90 विधानसभा व 10 लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेगी। यह बात शुक्रवार को सांसद राजकुमार सैनी झज्जर हलके के गांवों के अपने तूफानी दौरे के दौरान ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कही। भाजपा सांसद श्री सैनी ने लोकसभा रोहतक के क्षेत्र के गांव कोन्द्रावालीए नीलाहेडीए मुंडाहेडाए कोयलपुरए छुछकवासए खातीवास व खेड़ी खुम्मार गांवों में जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि 2 सितंबर पानीपत मे लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की घोषणा की जाएगी और लोगों को जागरुक करना पड़ेगा। हरियाणा में अन्यायए पक्षपात व दादागिरी के खिलाफ नए राजनीतिक संगठन के तहत लड़ाई लडी जाएगी। श्री सैनी ने देश हित में पांच मुद्दों को समझाते हुए कहा कि 100 प्रतिशत आरक्षणए एक परिवार एक रोजगारए हम दो हमारे दोए किसान को मजदूर को मनरेगा के साथ जोडना और राज्यसभा को खत्म करना पार्टी के मुद्दे होंगे।
राजकुमार सैनी की पार्टी का नाम होगा ‘‘लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी’’
राष्ट्रीय महामंत्री एवं लोकसभा रोहतक के नेता डॉण् अशोक दिक्षित ने कहा इस लड़ाई में सांसद राजकुमार सैनी का लोगों ने तन.मन धन से साथ देना चाहिए और पानीपत के मैदान में हरियाणा के इतिहास में पहली रेली होगी। सैनी के साथ प्रवक्ता सुभाष यादवए प्रदेश महासचिव प्यारे लाल कटारियाए जिला अध्यक्ष राव गजराज यादवए जिला रेवाडी अध्यक्ष मधुसूदन यादवए इंद्रजीत सेनए राजेंद्र जांगड़ा ने भी सभाओं को सम्बोधित किया।
– संजय भाटिया


Download Android App
Download iOS App



