इन मशहूर एक्ट्रेसेस ने कई एक्टर्स के साथ किया रोमांस पर जीवनसाथी के रूप में चुना बिजनेसमैन !

Summary :

बॉलीवुड की तमाम ऐसी अभिनेत्रियां है जिन्होंने परदे पर बहुत से एक्टर्स के साथ रोमांस किया पर जब शादी की बात आई तो इन्होने बिजनेसमैन पतियों को चुना और अब अपनी लाइफ शानदार तरीके से बिता रही है। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे है जिन्होंने इंडस्ट्री के बाहर बिजनेसमैन पति से शादी की।

बॉलीवुड की तमाम ऐसी अभिनेत्रियां है जिन्होंने परदे पर बहुत से एक्टर्स के साथ रोमांस किया पर जब शादी की बात आई तो इन्होने बिजनेसमैन पतियों को चुना और अब अपनी लाइफ शानदार तरीके से बिता रही है। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे है जिन्होंने इंडस्ट्री के बाहर बिजनेसमैन पति से शादी की। 
आसिन
 बहुत से बॉलीवुड सितारों के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करने वाली आसिन को अपना हमसफर मिला एक बिजनेसमैन में जिनका नाम राहुल शर्मा है। राहुल वाईयू टेलीवेंचर्स और माइक्रोमैक्स इन्फॉर्मेटिक्स के को-फाउंडर हैं। 
विद्या बालन
दिग्गज अभिनेत्री बन चुकीं विद्या बालन के पति फिल्म इंडस्ट्री से ही जुड़े है पर अभिनेता नहीं है बल्कि मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन सिद्धार्थ रॉय कपूर है। दोनों ने  2012 में शादी की।
आयशा टाकिया
बॉलीवुड की सबसे मासूम अभिनेत्रियों में से एक आयशा टाकिया ने फरहान आजमी से शादी की है,  जिनका रेस्तरां के कारोबार हैं। आयशा टाकिया के ससुर अबू आजमी समाजवादी पार्टी के नेता है। 
जूही चावला
एक्ट्रेस जुही चावला ने भी इंडस्ट्री से बाहर उद्योगपति जय मेहता को अपनी जिंदगी का हमसफ़र चुना , जो नामी बिजनेसमैन है।  जूही और उनके पति आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक भी हैं।
शिल्पा शेट्टी
साल 2009 में शिल्पा शेट्टी ने मशहूर कारोबारी राज कुंद्रा से शादी की। राज कुंद्रा की ये दूसरी शादी है और दोनों की मुलाकात परफ़्यूम ब्रांड के लॉन्च के मौके पर हुई थी। वहां से दोनों में करीबी बड़ी और जल्द शादी का फैसला भी हो गया। 
सेलिना जेटली
एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन पीटर हैग के साथ शादी की है जो  एम्मार हॉस्पिटैलिटी ग्रुप के ग्रुप डायरेक्टर ऑफ मार्केटिंग और होटल कारोबारी हैं।  दोनों ने कई सालों तक डेटिंग के बाद साल 2011 में शादी की। 

Ujjwal Jain