लॉकडाउन में ‘बजरंगी भाईजान’ की ‘मुन्नी’ हुईं घर में बोर, अनिल कपूर का मांग रहीं नंबर

Summary :

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान की मशहूर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा 12 साल की कुछ दिनों बाद हो जाएंगी।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान की मशहूर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा 12 साल की कुछ दिनों बाद हो जाएंगी। सोशल मीडिया पर हर्षाली मल्होत्रा बहुत सक्रिय रहती हैं। हर्षाली अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। 
कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन इस समय जारी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से इस समय घर पर रहने की अपील की है। बता दें कि घर पर  रहकर हर्षाली मल्होत्रा बोर हो चुकी हैं और ऐसे में सोशल मीडिया  फनी वीडियो पोस्ट किया है। 
इंस्टाग्राम पर ये फनी वीडियो किया पोस्ट 
बीते रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर हर्षाली मल्होत्रा ने  एक फनी वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में हर्षाली कह रही हैं कि, किसी के पास अनिल कपूर का नंबर है, वो मिस्टर इंडिया वाली घड़ी चाहिए थी, कुछ ही देर के लिए बाहर जाना है। उसके बाद जोर-जोर से वह हंसने लगती हैं। 


हर्षाली मल्होत्रा बनना चाहती हैं सलमान खान की तरह बड़ी सुपरस्टार
हर्षाली मल्होत्रा ने फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में पाक‍िस्‍तानी लड़की मुन्‍नी का किरदार निभाया था। टीवी के कई सीरियल में भी हर्षाली ने काम किया है। इतना ही नहीं कई एड फिल्म में भी हर्षाली ने काम किया है। हर्षाली मल्होत्रा ने कहा था कि मुझे सिंगिंग और ऐक्टिंग पसंद है और मैं सलमान खान अंकल की तरह बड़ी सुपरस्टार बनना चाहती हूं।

हर्षाली मल्होत्रा खूब बोलती हैं रियल लाइफ में

हर्षाली मल्होत्रा ने फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में एक गूंगी लड़की का किरदार निभाया था। लेकिन वह खूब रियल लाइफ में बोलती हैं। हर्षाली की मां ने कहा था कि कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा कभी-कभी इतना परेशान हो जाते थे कि उसे कैसे चुप कराया जाए।

Desk Team