ये 10 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हुए है सिरफिरे फैन्स के पागलपन का शिकार, दर्ज कराया केस

Summary :

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस तरह की परेशानी और छेड़छाड़ का शिकार होते है। 10 सितारों के बारे में जिन्हें उनके पागल फैन्स द्वारा काफी तंग किया गया।

आम लोग हो या खास जिंदगी में कई मौके ऐसे आते है जिसमे कोई न कोई हमे परेशान करता है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस तरह की परेशानी और छेड़छाड़ का शिकार होते है। भले ही ये कितनी भी सिक्यूरिटी में रहे पर फिर भी इन्हें तंग करने वाले लोगों ने इन्हें डरा ही दिया। आईये जानते है उन 10 बॉलीवुड  सितारों के बारे में जिन्हें उनके पागल फैन्स द्वारा काफी तंग किया गया।

1. श्रुति हासन 

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन भी एक फैन के पागलपन का शिकार हो चुकी है और ये फैन उनके उनके शूटिंग क्रू का ही हिस्सा था। यह लड़का एक दिन उसके घर आया और उसे चोट पहुंचाने की कोशिश की, इस घटना से श्रुति हासन इतनी घबरा गई उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

2. वरुण धवन 

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

अभिनेता वरुण धवन भी एक महिला फैन के पागलपन का शिकार हो चुके है। ये महिला फैन उन्हें वरुण धवन को व्हाट्सअप पर मैसेज करके परेशां करती थी और रिप्लाई ना करने पर वरुण को धमकी भी देती थी की वो अपने आपको नुक्सान पहुंचा देगी। आखिरकार वरुण धवन को इस महिला फैन के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी पड़ी।

3. सनी लियॉन

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियॉन भी साइबर छेड़छाड़ और धमकी का शिकार हो चुकी है और उन्होएँ अपने एक इंटरव्यू में बताया था की वो इस इंसान से इतना डॉ गयी थी की उन्हें अकेले अपने घर में रहने पर भी डर लगता था।

4. अमीषा पटेल

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

अभिनेत्री अमीषा पटेल का भी एक फैन ने एयरपोर्ट से लेकर घर तक पीछा किया था और अमीषा के घर से ना निकलने पर अमीषा को सिक्योरिटी गॉर्ड और पुलिस की सहायता लेनी पड़ी थी।

5. कैटरीना कैफ

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

साल 2009 में बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का भी एक शख्स द्वारा 9 महीने तक पीछा किया गया था। जहाँ भी कटरीना जाती थी ये शख्स वहीँ पहुँच जाता था। कई बार तो ये शख्स कैटरीना के घर भी पहुंच गया था। कैटरीना ने इस केस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

6. जॉन अब्राहम

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

फिल्म दोस्ताना के रिलीज़ होने के बाद एक शख्स जॉन के पीछे इतना अपागल हुआ की उन्हें बार बार कॉल करके परेशान करने लगा। ये शख्स जॉन को काफी भद्दी भद्दी बातें भी कहता था उनसे मिलने के लिए बोलता था।

7. ह्रितिक रोशन

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ह्रितिक को एक रूसी मूल की लड़की द्वारा बहुत परेशान किया था। ये लड़की कई बार उनके घर और दफ्तर में घुसने की कोशिश कर चुकी थी और इसी वजह से ह्रितिक को इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करानी पड़ी।

8. सुष्मिता सेन

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

फिल्म मैं हूँ ना के बाद बॉलीवुड  एक्ट्रेस सुष्मिता को एक फैन ने ना सिर्फ दुल्हन की ड्रेस भेजी थी बल्कि उन्हें शादी का प्रपोजल भी दिया था। साथ में ये धमकी भी दी थी की अगर उन्होंने शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो बहुत बुरा होगा। इस धमकी से घबरा कर सुष्मिता आने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

9. शाहिद कपूर 

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर तो बीते जमाने के स्टार राज कुमार की बेटी वास्तविकता द्वारा खूब परेशां किये गए थे। वास्तविकता शाहिद का हर जगह पीछा करती थी और यहाँ तक की शाहिद कपूर के साथ वाला घर तक उन्होंने ले लिया था। साथ ही अपने आप को शाहिद कपूर की पत्नी भी बताया था। तब शाहिद कपूर को उनके खिलाफ शिकायत डर्फ करनी पड़ी थी।

10. कंगना रनौत

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

बॉलीवुड  की बोल्ड ब्यूटी कंगना रनौत को भी उनके एक सिरफिरे फैन द्वारा काफी परेशान किया गया था जो उन्हें बार बार कॉल करता था और हर जगह उनका पीछा करता था। जब इस फैन ने कंगना को रोजाना तोहफे और ईमेल भेजने शुरू किये तो कंगना को पुलिस की सहायता लेनी पड़ी।

दयाबेन के बाद अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो से इस अभिनेत्री ने किया किनारा

Desk Team