मिलिए फादर्स डे पर बॉलीवुड के सबसे कूल डैड्स से, जिन्होंने बना दिया है इस मौके को और भी खास

Summary :

शाहरुख , आमिर संग कई दिग्गज एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चों संग तस्वीरें शेयर की है और फादर्स डे को बना दिया है और भी खास। तो आईये मिलते है बॉलीवुड के इन कूल फादर्स से

आज पूरी दुनिया में फादर्स मनाया जा रहा है और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर्स भी इस दिन को खूब सेलिब्रेट कर रहे है। शाहरुख , आमिर संग कई दिग्गज  एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चों संग तस्वीरें शेयर की है और फादर्स डे को बना दिया है और भी खास।  तो आईये मिलते है बॉलीवुड के इन कूल फादर्स से 
1.सैफ अली खान :

भले ही सैफ के बेटे तैमूर अली खान खुद सोशल मीडिया सेंसेशन हो पर उनके डैड ने फादर्स डे पर उनके साथ तस्वीर शेयर करके दिखाया की वो उनसे कितना प्यार करते है। 
2.शाहरुख खान :

शाहरुख़ खान ने भी अपने बेटे आर्यन के साथ तस्वीर शेयर की और उन्होंने एक खास किसा भी शेयर किया की वो अपने बच्चों को क्या कुछ सिखाते है और वो उनके लिए एक कूल डैड है। 
3.आमिर खान :

आमिर खान ने भी अपने बेटे आज़ाद के साथ तस्वीर शेयर की और बताया की उनका 6 साल का बेटा आज़ाद उनसे कितना प्यार करता है। 
3.ह्रितिक रोशन:

ह्रितिक रोशन ने भी अपने दोनों बेटों के साथ फ्रूट खाते हुए तस्वीर शेयर की और आपको बता दें सुज़्ज़ैन से तलाक के बाद भी ह्रितिक अपने परिवार के बेहद करीब है। 
4.अभिषेक बच्चन : 

अमिताभ बच्चन के पुत्र अभिषेक बच्चन ने भी अपनी बेटी आराध्या के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमे वो उनके स्कूल का एक किस्सा भी शेयर कर रहे है। 
5.शाहिद कपूर :

शाहिद कपूर ने भी फादर्स डे के मौके पर अपनी बेटी के साथ बाइक पर बैठे हुए तस्वीर शेयर की और बताया की वो अपनी बेटी से दुनिआ में सबसे ज्यादा प्यार करते है। 
6.अक्षय कुमार :

अक्षय कुमार अक्सर अपनी बेटी नितारा और बेटे आरव को लेकर सुर्ख़ियों में रहते है और अक्षय अपने बच्चों को मीडिया से काफी दूर भी रखते है। अक्षय एक प्रोटेक्टिव पिता है। 

Ujjwal Jain