कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो बार राष्ट्र को सम्बोधित करके एकजुट होने की अपील कर चुके है। उन्होंने अपनी अपील से न सिर्फ देश को एकजुट किया बल्कि उन कोरोना योद्धाओं की हौसला अफजाई में देश को खड़ा किया जो दिन रात बिना अपनी जान की परवाह किये लड़ाई लड़ रहे है।
.jpg)
पहली बार नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के दौरान देश से अपील करके कहा की पांच मिनट के लिए सभी से अपनी बालकनी में आ कर ताली-थाली और शंख बजाये और दूसरी बार 9 मिनट कैंडल, दिये जलाकर कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद दें। वहीं इसी बीच एक खबर और सामने आयी जिसमे नरेंद्र मोदी को स्वयं संज्ञान लेकर ट्वीट करना पड़ा।
.jpg)
दरअसल, हाल ही में खबर आई थी कि पीएम मोदी ने खुद को सम्मानित करने के लिए पांच मिनट खड़े रहने की बात कही है। जबकि पीएम मोदी ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है और इस बात को उन्होंने खुद को विवादों में घसीटने के लिए खुराफात बताया है। मोदी के इस ट्वीट के बाद बॉलीवुड फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने रिएक्शन देते ट्वीट किया है।
.jpg)
बात दें कि बीते रोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे मैसेज को संज्ञान में लेते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया , ‘ मेरे ध्यान में लाया गया है कि कुछ लोग यह मुहिम चला रहे हैं कि 5 मिनट खड़े रहकर मोदी को सम्मानित किया जाए। पहली नजर में तो यह मोदी को विवादों में घसीटने की कोई खुराफात लगती है।’

इसके बाद जनभावना को धयान में रखते हुए पीएम मोदी ने एक और ट्वीट किया जिसमे उन्होंने लिखा , ‘ हो सकता है कि यह किसी की सदिच्छा हो, तो भी मेरा आग्रह है कि यदि सचमुच में आपके मन में इतना प्यार है और मोदी को सम्मानित ही करना है तो एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी कम से कम तब तक उठाइए, जब तक कोरोना वायरस का संकट है। मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान कोई हो ही नहीं सकता।

पीएम के रिएक्शन के बाद अब बॉलीवुड फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने भी एक ट्वीट किया। हंसल मेहता ने ट्विटर पर लिखा, ‘यह कितना प्यारा है, बिल्कुल बच्चों जैसी मासूमियत है।’ हंसल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहो है।



Download Android App
Download iOS App



