JNU Violence: बॉलीवुड स्टार्स ने यूं किया प्रोटेस्ट, पीछे तैनात थी भारी पुलिस फोर्स, देखें तस्वीरें

Summary :

बीते रविवार को जेएनयू कैंप्स में छात्रों और टीचर्स पर हमला था जिसके बाद पूरे देश में इसके खिलाफ प्रदर्शन चल रहे हैं। इस हिंसा के विरोध में देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन लोग कर रहे हैं।

बीते रविवार को जेएनयू कैंप्स में छात्रों और टीचर्स पर हमला था जिसके बाद पूरे देश में इसके खिलाफ प्रदर्शन चल रहे हैं। इस हिंसा के विरोध में देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन लोग कर रहे हैं। इसी बीच ऐसा ही एक प्रदर्शन मुंबई में हुआ जिसमें छात्रों और आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों ने भी हिस्सा लिया और अपनी आवाज भी इस हिंसा के खिलाफ उठाई। हिंसा के विरोध प्रदर्शन पर कई सितारे पहुंचे थे जबकि अन्य सितारों  ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस हिंसा की कड़ी निंदा की। 
इस हिंसा के विरोध में प्रदर्शन मुंबई के कार्टर रोड पर हुआ जिसमें दिया मिर्जा, अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, विशाल भारद्वाज, स्वानंद किरकिरे, ऋचा चड्ढा, अनुभव सिन्हा, गौहर खान कई सारे सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान सेलेब्स के हाथ में स्लोगन से लिखे बार्ड थे और झंडे भी उनके हाथों में दिखाई दे रहे थे। अनुराग कश्यप भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे और उनके हाथ में बोर्ड था जिस पर इनफ लिखा हुआ था। 

कई अन्य सितारे भी इस विरोध प्रदर्शन में दिखाई दिए थे जिन्होंने इस हिंसा के खिलाफ नारे भी लगाए थे। इस विरोध प्रदर्शन का लाइव वीडियो अभिनेत्री दिया मिर्जा ने पोस्ट किया था और इस प्रदर्शन में स्वानंद किरकरे भी गाना गाते हुए नजर आ रहे थे। इसके अलावा विशाल भारद्वाज और  पत्नी रेखा भारद्वाज के साथ यहां नजर आए थे और दोनों ने यहां पर गाना भी गाया। सोशल मीडिया पर इस विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आई हैं जो कि जमकर वायरल हो रही हैं। 

बता दें कि IStandWithAnuragKashyap हेशटैग भी सोशल मीडिया पर इसी बीच ट्रेंड कर रहा था। इस विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें कई बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। कुछ नकाब पहने लोग जेएनयू में बीते रविवार शाम को घुस गए थे और उन्होंने छात्रों पर हमला किया जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोटें भी लगीं। जेएनयू छात्रसंघ्‍ज्ञ की अध्यक्ष भी इस हिंसा में घायल हो गईं थीं। 
यहां देखें विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें-

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

Desk Team