Bollywood New Era: Bollywood में एक लंबा समय ऐसा रहा जब इंडस्ट्री पर Shah Rukh Khan, Salman Khan और Aamir Khan का डोमिनान्स कायम था। इन तीनों सुपरस्टार्स ने अपने-अपने अंदाज़ में दर्शकों का दिल जीता और बॉक्स ऑफिस पर लगातार हिट फिल्में दीं। उनकी फिल्मों का इंतजार फैंस बेसब्री से करते थे और हर रिलीज एक बड़ा इवेंट बन जाती थी। रोमांस, एक्शन और कंटेंट- हर जॉनर में Khans ने अपनी पहचान बनाई और Bollywood का चेहरा बन गए। लेकिन समय के साथ दर्शकों की पसंद बदलने लगी। अब लोग नए कंटेंट, नई कहानियां और अलग तरह के एक्टर्स को पसंद करने लगे हैं।
Bollywood New Era: Ranveer Singh का उदय- एनर्जी, कंटेंट और परफॉर्मेंस का नया दौर

इसी बदलते ट्रेंड के बीच Ranveer Singh एक नई ताकत बनकर उभरे हैं। अपने यूनिक स्टाइल, हाई एनर्जी और दमदार एक्टिंग से उन्होंने खुद को अलग साबित किया है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘Dhurandhar’ की सफलता ने यह दिखा दिया कि आज के दौर में ऑडियंस सिर्फ बड़े नाम नहीं, बल्कि मजबूत परफॉर्मेंस और नई कहानी चाहती है।
रणवीर ने हर किरदार में खुद को ढालकर यह साबित किया है कि वह सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि एक कम्प्लीट एंटरटेनर हैं। उनकी फिल्मों में एनर्जी, इमोशन और एक्सपेरिमेंट का ऐसा मेल देखने को मिलता है जो आज की जनरेशन को कनेक्ट करता है।
Bollywood Superstar comparison: बदल रहा है Bollywood- नए सितारों का नया युग शुरू

अब Bollywood एक ट्रांजिशन फेज में है, जहां पुराने दौर के साथ-साथ नए सितारे अपनी जगह बना रहे हैं। Ranveer Singh जैसे एक्टर्स इस बदलाव का सबसे बड़ा चेहरा बन चुके हैं। सोशल मीडिया, AI ट्रेंड्स और वायरल कंटेंट ने भी इस बदलाव को तेज कर दिया है। आज का स्टार वही है जो हर प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करे और ऑडियंस से जुड़ा रहे- और इस मामले में रणवीर सिंह काफी आगे नजर आते हैं।
यह कहना गलत नहीं होगा कि Bollywood अब सिर्फ एक ही तरह के स्टारडम पर नहीं टिका है, बल्कि यहां अब मल्टी-स्टार पावर और कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा का दौर शुरू हो चुका है। आने वाले समय में Ranveer Singh और भी बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ सामने आ सकते हैं। अगर उनका यह ग्राफ ऐसे ही बढ़ता रहा, तो वह Bollywood के नए फेस के रूप में पूरी तरह एस्टाब्लिशड हो सकते हैं। वहीं Khans का दौर खत्म नहीं, बल्कि एक नए रूप में बदलता हुआ नजर आएगा- जहां पुराने और नए सितारे साथ-साथ इंडस्ट्री को आगे बढ़ाएंगे।
Shah Rukh Khan Hit Films: रोमांस के किंग से बॉक्स ऑफिस के बादशाह तक

Shah Rukh Khan ने Bollywood में रोमांस को एक नई पहचान दी। उनकी फिल्मों ने सिर्फ कमाई ही नहीं की, बल्कि लोगों के दिलों में भी जगह बनाई।
फेमस हिट फिल्में:
1. Dilwale Dulhania Le Jayenge
2. Kuch Kuch Hota Hai
3. Chennai Express
4. Pathaan
5. Jawan
SRK की फिल्मों में रोमांस, इमोशन और मास एंटरटेनमेंट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।
Salman Khan Blockbuster Films: Salman Khan की पुरानी फिल्मों ने बनाया ‘सुपरस्टार ERA’

Salman Khan का दौर सिर्फ हाल की फिल्मों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि 90s और 2000s से ही उन्होंने अपना दबदबा बना लिया था।
पुरानी और आइकॉनिक हिट फिल्में:
1. Maine Pyar Kiya
2. Hum Aapke Hain Koun..!
3. Tere Naam
4. Partner
इन फिल्मों ने Salman को हर घर का फेवरेट बना दिया। रोमांस, इमोशन और फैमिली एंटरटेनमेंट के साथ उन्होंने एक ऐसा कनेक्शन बनाया जो आज भी कायम है। इसके बाद ‘Wanted’ और ‘Dabangg’ ने उनके करियर को नए एक्शन अवतार में बदल दिया- और यहीं से शुरू हुआ उनका “Mass Superstar” ERA
Ranveer Singh Hit Movies list: Ranveer Singh – New Age Superstar का दमदार राइज

Ranveer Singh आज की जनरेशन के सबसे एनर्जेटिक और versatile एक्टर्स में से एक हैं।
फेमस हिट फिल्में:
1. Goliyon Ki Raasleela Ram-Leela
2. Bajirao Mastani
3. Padmaavat
4. Gully Boy
5. Simmba
और अब ‘Dhurandhar’ ने उनके करियर को एक नई ऊंचाई दे दी है। इस फिल्म में उनका एक्शन, इमोशन और स्क्रीन प्रेजेंस- तीनों ने मिलकर उन्हें New Age Superstar बना दिया है। रणवीर की खासियत है कि वह हर किरदार में खुद को पूरी तरह बदल लेते हैं- जो आज की ऑडियंस को सबसे ज्यादा पसंद आता है। रणवीर सिंह ने हर तरह के किरदार निभाकर यह साबित किया है कि वह सिर्फ स्टार नहीं, बल्कि एक परफॉर्मर हैं।
Ranveer Singh Trolling to Fame: ट्रोलिंग से जूझते रणवीर, विवादों ने किया था करियर हिला

एक समय ऐसा था जब रणवीर सिंह लगातार ट्रोलिंग और विवादों में घिरे रहते थे। कभी उनके अतरंगी फैशन का मजाक उड़ाया गया, तो कभी उनकी फिल्मों के सीन्स को लेकर सवाल उठे। यहां तक कि ‘धुरंधर 2’ के दौरान भी एक सीन में कैमरा दिखने और AI से छेड़छाड़ वाले वीडियो वायरल होने पर उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी।
इसके अलावा पुराने विवाद- जैसे धार्मिक किरदार की मिमिक्री- ने भी उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाया। सोशल मीडिया पर मीम्स, ट्रोलिंग और निगेटिव कमेंट्स का सिलसिला इतना बढ़ गया था कि कई लोग उन्हें “ओवरएक्टिंग स्टार” तक कहने लगे थे। वही लोग जो पहले ट्रोल करते थे, आज रणवीर को “बॉक्स ऑफिस का शेर” और “सुपरस्टार” कह रहे हैं।
Read More: Ramayana से पहले ही महाभारत! Ranveer vs Ranbir में जानिए किसे मिला जनता का साथ…


Download Android App
Download iOS App




