दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून के में बीते 48 दिनों से लगातार प्रदर्शन जारी है। तीन दिन पहले एक नाबालिग युवक ने भीड़ पर फायरिंग की थी, जिसमे एक प्रदर्शनकारी छात्र घायल हुआ था। शनिवार शाम एक और युवक ने शाहीन बाग पहुंच कर हवाई फायरिंग की। कपिल गुर्जर नाम के इस युवक को पुलिस ने धर दबोचा पर इस मामले पर अब राजनीति और भड़क गयी है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी इस फायरिंग को लेकर अपने रिएक्शन दिए है।
.jpg)
This is something that I never imagined would happen in India. Stop this divisive dangerous politics. It fuels HATE. If you believe yourself to be a Hindu then understand that the religion is about Karma and dharma and this is not either of those. https://t.co/nAZcUX6p7o
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) February 1, 2020
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने ट्वीट करके लिखा – मैंने कभी नहीं सोचा था कि भारत में ऐसा देखने को मिलेगा। खतरनाक हो चली विभाजनकारी राजनीति को रोकने की जरुरत है। इससे नफरत फ़ैल रही है। अगर आप खुद को हिन्दू मानते है तो ये भी समझना चाहिए कि ये धर्म – कर्म पर आधारित है, न की इन सब चीजों के लिए।
Wow!!!! Law and order situation in the national capital! #India #NewIndia
?????????? https://t.co/eIkN7yCeoT— Swara Bhasker (@ReallySwara) February 1, 2020
मुखर होकर अपनी बात रखने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी ट्वीट करके कहा – ‘शानदार , देश की राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति।’ एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में #India #NewIndia हैशटैग भी दिए।
किसी भी देश का युवक बंदूक उठाये, ये सोच कर कि ऐसा करके वो अपने धर्म की सेवा कर रहा,चाहे वो किसी भी धर्म का क्यों ना हो। ये स्थिति किसी भी देश के लिए, किसी भी धर्म के लिए अच्छी नही है।
— Annup Sonii (@soniiannup) February 1, 2020
मशहूर टीवी अनूप सोनी ने भी ट्वीट करके इस फायरिंग कांड पर अपना रिएक्शन दिया है। अनूप सोनी ने ट्वीट में लिखा – “किसी भी देश का युवक बंदूक उठाये, ये सोच कर कि ऐसा करके वो अपने धर्म की सेवा कर रहा,चाहे वो किसी भी धर्म का क्यों ना हो। ये स्थिति किसी भी देश के लिए, किसी भी धर्म के लिए अच्छी नही है।”
.jpg)
शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले युवक की जाए तो जानकारी के मुताबिक़ इसका नाम कपिल गुज्जर है और ये दिल्ली के दल्लूपुरा गांव निवासी है। पुलिस द्वारा इसे घटना स्थल से गिरफ्तार कर सरिता विहार थाने ले जाया गया है। इसके पास से अवैध पिस्टल को बरामद कर लिया है और पुलिस इससे अन्य पूछताछ कर रही है।
.jpg)
कपिल गुज्जर के परिवार के सदस्यों ने कहा है कि वह कट्टरपंथी नहीं है बल्कि एक सामान्य लड़का है और वह वहां प्रदर्शन के चलते सड़क बंद रहने को लेकर ज्यादा चलने से परेशान था। कपिल ने नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) विरोध का केंद्र बने शाहीन बाग में हवा में दो गोलियां चलाई।


Download Android App
Download iOS App



