नये साल का जश्न अपने जन्मदिन के साथ मना रहे है ये नामी सितारे !

Summary :

NULL

दुनिया भर में नए साल का जोरदार वेलकम किया गया और फ़िल्मी सितारों ने भी इस जश्न खूब चमक बिखेरी। लेकिन कुछ बॉलीवुड स्टार ऐसे भी है जिनके लिए नए साल का पहला दिन दोहरी ख़ुशी लेकर आता है। जी हाँ ये दिन इन सितारों के फैंस के लिए भी ख़ास है क्योंकि 1 जनवरी को इन नामी सितारों का जन्मदिन भी है। आईये नजर डालते है इन बॉलीवुड स्टार्स पर जो आज के दिन यानी 1 जनवरी को पैदा हुए है।

Vidya balanविद्या बालन का जन्म एक जनवरी 1979 को हुआ था। विद्या ने अपने केरियर की शुरुआत म्यूजिक विडियोज और कॉमर्शियल विज्ञापन से की लेकिन आज वो बॉलीवुड में दमदार अभिनेत्री मानी जाती है।

नाना पाटेकर का जन्‍म महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुद जजीरा में 1 जनवरी, 1951 को हुआ था। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर नाना पाटेकर बॉलीवुड ने नामी सितारें है जो अपने अभिनय की ख़ास शैली के लिए जाने जाते है।

सोनाली बेंद्रे का जन्म एक जनवरी, 1975 को हुआ था। ये भी बॉलीवुड की नामी अभिनेत्री रह चुकी है लेकिन शादी के बाद इन्होने बॉलीवुड से दूरी बना ली। इन्होने दिल जले, टक्कर और सरफरोश जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया है।

 अभ‍िनेता असरानी एक जनवरी, 1941 को जन्मे थे। वे 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनका पूरा नाम गोर्वधन असरानी है।

Yashpal Sharmaएक्टर यशपाल शर्मा का जन्म एक जनवरी 1967 को हुआ था। वे इस बार अपने जीवन के पचास साल पूरे कर रहे हैं। यशपाल फिल्म गंगाजल, लगान और अब तक छप्पन में नजर आ चुके हैं।

sayali bhagatमिस इंडिया 2004 रहीं सयाली भगत भी एक जनवरी को पैदा हुई थी। यारियां, द ट्रेन जैसी फिल्मों में इन्होने शानदार अभिनय किया है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Desk Team