बॉलीवुड सितारों ने जेएनयू हिंसा की कड़ी निंदा, आलिया भट्ट ने कहा- बंद करो सब ठीक….

Summary :

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू के कैंपस में 5 जनवरी की शाम को कुछ नकाबपोश लोग घुस गए थे और उन्होंने छात्रों के साथ मारपीट की थी। इस हिंसा के दौरान जेएनयू

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू के कैंपस में 5 जनवरी की शाम को कुछ नकाबपोश लोग घुस गए थे और उन्होंने छात्रों के साथ मारपीट की थी। इस हिंसा के दौरान जेएनयू के 20 से अधिक छात्र घायल हुए थे। हालांकि अब इन छात्रों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। 
जेएनयू के छात्रों के साथ मारपीट के बाद अब देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। मुंबई में कार्टर रोड क्षेत्र में सड़कों पर बॉलीवुड के कई सितारों ने जेएनयू में हुई इस हिंसा का विरोध भी किया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर इस हिंसा की कुछ सितारों ने कड़ी निंदा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दी। 
जेएनयू में हुई हिंसा पर स्टोरी पर कई पोस्ट अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर किए। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालते हुए लिखा, हर दिन परेशान करने वाला है। हो क्या रहा है?? जब छात्र, अध्यापक और शांति से रहने वाले नागरिकों पर आए दिन शारीरिक हमला होने लगे तो यह दिखाने की कोशिश बंद कर देनी चाहिए कि सब कुछ ठीक है। हमें सच्चाई से आंखें मिलाना चाहिए।
जेएनयू हिंसा पर बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर ने भी प्रतिक्रिया देते हुए दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। अनिल कपूर ने जेएनयू हिंसा पर मीडिया से बात करते हुए कहा, यह बहुत शॉकिंग है और परेशान करने वाला है। पूरी रात सो नहीं सका। हिंसा से हमें कुछ भी हासिल नहीं होने वाला। हिंसा के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। 
अनिल कपूर के अलावा जेएनयू हिंसा पर सोनम कपूर ने ट्वीट करते हुए कहा, घृणित और कायरतापूर्ण चौंकाने वाला। जब आप मासूमों पर हमला करना चाहते हैं तो कम से कम अपना चेहरा दिखाएं। 

बता दें कि इससे पहले जेएनयू हिंसा पर तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, निर्देशक अनुभव सिन्हा, अनुराग बसु, ट्विंकल खन्ना, हुमा कुरैशी इन सबने ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे शर्मनाक बताया। बता दें कि जेएनयू हिंसा में अब तक किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है और इस पर कई राजनीतिक पार्टियों ने सवाल खड़े किए हैं।
दिल्ली पुलिस पर निष्क्रिय रहने का भी विपक्ष और जेएनयू छात्रों ने आरोप लगाएं हैं। रविवार रात से मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन हो रहा था जो अब आजाद मैदान पर शिफ्ट हो गया है। इसके अलावा लेफ्ट पार्टियां और भाजपा समर्थक पश्चिम बंगाल के जादवपुर इलाके में आमने-सामने आ गए थे जिसके बाद लाठीचार्ज पुलिस को करना पड़ा। 

Desk Team