अपनी कातिल आंखों से सबको दीवाना करने वाली प्रिया प्रकाश इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। प्रिया के सोशल मीडिया पर एक के बाद एक वीडियो और तस्वीरें वायरल होने से लोग उनके दिवाने हो गए हैं। प्रिया ने लाखों लोगों को अपने 26 सेकेंड के वीडियो से दीवाना बना दिया है।
प्रिया का यह 26 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। प्रिया के इस गाने ने उन्हें रातोंरात आम लड़की से सुपरस्टार बना दिया है। आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वरियर की जो इन दिनों अपने 26 सेकेंड वाले वीडियो की वजह से पूरी दुनिया में छा चुकी हैं।
प्रिया की डेब्यू फिल्म के एक गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने में प्रिया की मासूमियत और उनकी सादगी पर ही तो सारे लोग फिदा हो गए हैं।
ऐसा पहली बार ही हुआ है कि किसी लड़की के लिए लाखों लोग इस कदर दीवाने हो गए हैं। आज के समय में बॉलीवुड के सुपरस्टार से लेकर आम आदमी तक प्रिया की कातिलाना नजरों का हर कोई दिवाना हो गया है।

बता दें कि प्रिया की कातिल नजरों के दीवाने ओर कोई नहीं बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन कपूर हो गए हैं। अर्जुन भी प्रिया से इतने इंप्रेस हो गए हैं कि उन्हें भी प्रिया से प्यार हो गया है।
प्रिया प्रकाश अर्जुन को इतनी पसंद आ गईं हैं कि उन्होंने प्रिया को इंस्टाग्राम पर फोलो करना शुरू कर दिया है। अब ये प्रिया की खूबसूरती ही तो है जो अर्जुन को भी अपनी ओर खींच लिया है। खैर प्रिया इन दिनों सोशल मीडिया पर सबकी ही पहली पसंद बन गईं हैं।
प्रिया इस फिल्म से कर रहीं हैं डेब्यू
प्रिया के 28 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर 10 मीलियन से ज्यादा व्यूज जो चुके हैं। बता दें कि प्रिया अपने आने वाली मलयालम फिल्म ‘ओरु अदार लव’ से डेब्यू करने वाली हैं, जो 6 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।
इस फिल्म का पहला गाना ही जबरदस्त हिट हुआ, जिसमें प्रिया ने आंख मारने वाला सीन किया है। इस फिल्म के इस सीन ने रातोंरात सोशल मीडिया पर तहलका मचा दी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App











