PNB घोटाला : रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर बोला हमला , कहा- विपक्ष न करें ओछी राजनीति

Summary :

NULL

सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए करीब 11,400 करोड़ के घोटाला मामले में राजनीतिक बहस छिड़ गयी है। कांग्रेस और भाजपा आमने सामने हैं। इस बीच कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने कानून मंत्री सह संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद सामने आये। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि घोटाले में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

रविशंकर प्रसाद ने विपक्षी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने ओछी राजनीति शुरू कर दी है। उन्होंने छोटा मोदी शब्द इस्तेमाल किया। क्या कहना चाहता हैं वो। आज क्या वह राजनीतिक की सारी सीमाएं लांघ देंगे। छोटा मोदी के नाम से संबोधन करना बेहद अपमानजनक है। नीरव मोदी की तस्वीरें पीएम मोदी के साथ दावोस में दिखायी जा रही है। वह प्रधानमंत्री के डेलिकेशन में नहीं थी। 2013 में नीरव मोदी के शो में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी गये थे।

उन्होंने कहा कि हमारे पास भी मेहुल चौकसी के साथ की कई अंतरंग तस्वीरे हैं। रविशंकर ने कहा कि नीरव मोदी के लिए लुकआउट नोटिस जारी हुई है। इसके साथ-साथ 1300 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त की गई है और पासपोर्ट रद्द किया जाएगा।

वही , रविशंकर ने कहा कि दावोस, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में नीरव, PM मोदी के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं थे। वह सीआईआई के प्रतिनिधि मंडल का हिस्सा थे। दावोस में नीरव मोदी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच कोई बैठक नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि इतने कम दिनों में किसी की 1,300 करोड़ रुपए की संपत्ति सीज हुई थी क्या?

रविशंकर प्रसाद ने एक वेबसाइट की एक खबर को ट्वीट करते हुए उस मेल का जिक्र किया जिसमें विजय माल्या के एक ईमेल का जिक्र था। इस चिट्ठी में माल्या ने तात्कालिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को धन्यवाद के लिए चिट्ठी लिखी थी. कांग्रेस अपने दिनों को याद कर ले।

मोदी जी की सरकार में आज तक एक भी लोन ऐसा नहीं दिया जो एनपीए हो गया। कांग्रेस के वक्त के कई घोटालों की सूची है। कांग्रेस ने उस वक्त ईमानदारी से जांच नहीं होने दिया। कांग्रेस से मैं यह कहना चाहता हूं कि जिनके घर शीशे के हैं और टूकड़े टूकड़े हो चुके हैं वह पत्थर ना फेंके।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।

Desk Team