Bollywood के ये सुपरस्टार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में करा चुके है अपना नाम दर्ज

Summary :

Bollywood विश्व की सबसे बड़ी फिल्म निर्माण इंडस्ट्री में से एक है जो अपने 100 वर्ष पूरे होने पर जश्न मना रही है। इन 100 वर्षो में बॉलीवुड ने बहुत सारे

Bollywood विश्व की सबसे बड़ी फिल्म निर्माण इंडस्ट्री में से एक है जो अपने 100 वर्ष पूरे होने पर जश्न मना रही है। इन 100 वर्षो में बॉलीवुड ने बहुत सारे रिकॉर्ड बनाए जिनमें से कुछ पर ध्यान दिया गया तो कुछ पर किसी ने नोटिस नहीं किया गया। गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड मं इंडिया द्वारा कुछ रिकॉडर्स को आपने नाम किया गया है।

बता दें कि इन रिकॉडर्स को पाने के लिए Bollywood सेलेब्रिटी ने जीतोड़ मेहनत भी की है। तो चालिए आज हम आपको उन बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है।

1.अमिताभ बच्चन

Bollywood के शहंशाह  अमिताभ बच्चन ने 19 अन्य लोकप्रिय गायकों के साथ ‘श्री हनुमान चालिसा’ गाकर गिनीज रिकॉर्ड बनाया था।

इन दो सुपरस्टार की बड़ी ग़लती ने Amitabh Bachchan को बनाया बॉलीवुड का शहंशाह, वर्ना डूब गया था करियर

2.कैटरीना कैफ

किंग खान के समान, कैटरीना कैफ ने भी 63.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, 2013 की सबसे अधिक कमाई वाली Bollywood अभिनेत्री बनने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में प्रवेश किया।

3.सोनाक्षी सिन्‍हा

Bollywood डीवा सोनाक्षी सिन्‍हा ने इंटरनेशनल वूमन्‍स डे पर हुए फिंगरनेल पेंटिंग कांपटीशन मे पार्टीशिपेट किया। जिसके लिए उन्‍हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड मे शामिल किया गया।

4.शाहरूख खान

Bollywood किंग शाहरूख खान ने साल 2013 मे बॉलीवुड मेल एक्‍टर्स मे सबसे ज्‍यादा कमाई करने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।

5.कुमार शानू

1993 में Bollywood के पार्श्व गायक परमपसंद कुमार शानू ने एक दिन में सबसे ज्यादा गानों (28) रिकॉर्ड करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड धारक किया हैं।

6.कपूर परिवार

कपूर परिवार को बॉलीवुड के पहले परिवार के रूप में माना जाता है, जो 1929 से आज तक सिल्वर स्क्रीन पर देखे जा रहे है। पृथ्वीराज कपूर के पिता बाशेश्वरनाथ कपूर से अरमान जैन की ओर से, सिल्वर स्क्रीन में पांच पीढ़ी के ‘कपूर खानदान’ को देखा गया है। परिवार में 25 से अधिक अभिनेताओं की एक बहुत बड़ी संख्या के साथ यह विश्व रिकॉर्ड के गिनीज बुक में एक जगह खोजना स्वाभाविक है।

7.जगदीश राज

पुरानी फिल्मों के जाने-माने एक्टर जगदीश राज एक ऐसे अभिनेता है जिन्होंने कई बार पुलिस वाले का किरदार निभाया है और इन्होंने अभी तक कुल 144 फिल्मों में पुलिस इंस्पेक्टर का रोल अदा किया है। बॉलीवुड के फिल्मी कैरियर में सबसे अधिक बार पुलिस का किरदार निभाने की वजह से जगदीश को गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में शमिल किया गया है।

8.ब्रह्मानंद

साउथ की फिल्मों के अभिनेता ब्रहमानंद इंडस्ट्री के जाने-माने हास्य अभिनेता है जिनके अभिनय को काफी पसंद किया जाता है। 1987 से 2010 तक ब्रहमानंद अब तक कुल 857 फिल्मों में काम कर चुके हैं। यह फिल्मों में सबसे ज्यादा काम करने का रिकॉर्ड है। इसी वजह से इनका नाम गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में शमिल किया गया।

 

Desk Team