बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी कल पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं। श्रीदेवी अपने परिवार और अपने फैन्स के दिल में अपनी खूबसूरत यादें छोड़ गईं हैं। जो भी श्रीदेवी को याद कर रहा है वह अपनी भावनाओं को बयान कर रहा है। श्रीदेवी के पति और बॉलीवुड के डायरेक्टर बोनी कपूर ने श्रीदेवी के ट्विटर अकाउंट पर बहुत ही भावुक खत साझा किया है।
बोनी कपूर ने इस खत में अपनी पत्नी श्रीदेवी के फैन्स को शुक्रिया कहा है। बोनी कपूर ने खत की शुरूआत इस तरह करते हुए लिखा कि एक दोस्त, एक पत्नी और दो बच्चों की मां को खोने का दर्द शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है।
मैं अपने परिवार, दोस्तों, सहयोगियों, शुभचिंतकों और श्रीदेवी के अनगिनत फैंस को दिल से शुक्रिया कहना चाहता हूं जो इस दुख के लम्हें में हमारे साथ मजबूती से खड़े रहे।
अर्जुन कपूर और अनुशा का प्यार और सहयोग पाने के लिए मैं खुद को किस्मतवाला मानता हूं, जो मुझे, जाह्नवी और खुशी को इस दुख भरे लम्हें में ताकत देते रहे। एक परिवार के तौर पर हमने इस असहनीय क्षति का एक साथ सामना किया है।”
— SRIDEVI BONEY KAPOOR (@SrideviBKapoor) 28 February 2018
बोनी कपूर आगे लिखते हैं, “दुनिया वालों के लिए वो उनकी चांदनी थीं… एक शानदार अभिनेत्री… उनकी अपनी श्रीदेवी। लेकिन वो मेरी मोहब्बत थीं, मेरी दोस्त थीं और मेरी बेटियों की मां थीं… मेरी पार्टनर श्रीदेवी। हमारी बेटियों के लिए वो उनकी सबकुछ थीं… उनकी ज़िंदगी। वो हमारे परिवार की धुरी थीं, जिसके इर्द गिर्द हमारी ज़िंदगी, हमारा परिवार चलता था।”
बोनी कपूर ने आगे लिखा, “अपनी प्यारी पत्नी और खुशी और जाह्नवी की मां को आखिरी विदाई देते वक्त मैं दिल से एक गुजारिश करना चाहता हूं। मेहरबानी करके हमारे इस मुश्किल वक्त में हमारी निजता का खयाल रखा जाए।”
अपने इस भावुक खत में उन्होंने कहा है, “अब मेरा ध्यान सिर्फ अपनी बेटियों का खयाल रखने और श्री के बिना आगे बढ़ने पर है।” अंत में उन्होंने श्रीदेवी की आत्मा की शंति के लिए दुआ की है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App









