”श्रीदेवी अपनी जिंदगी गरिमा से जीती थी और हमारा आपसे आग्रह है कि आप उन्हें उसी सम्मान से याद करें”-अनिल कपूर

Summary :

NULL

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। श्रीदेवी 54 साल की थीं। उन्होंने दुबई में आखिरी सांस ली। श्रीदेवी एक शादी समारोह में शामिल होने दुबई गई थीं। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी जाह्नवी फिल्म शूटिंग में बिजी होने के चलते मौजूद नहीं थी। Sridevi

श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद, कपूर परिवार ने मीडिया से अनुरोध किया कि वह भावनाओं का सम्मान करें और उसे उनकी असामयिक मौत का दुख मनाने दें। श्रीदेवी (54) की शनिवार को दुबई में मृत्यु हो गई थी जिससे पूरे भारत में लोग सन्न रहे गये।Anil Kapoor and sridevi

उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कपूर, अय्यपन और मारवाह परिवारों की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ”पिछले कुछ दिन हमारे लिए बतौर परिवार बहुत दुख भरे रहे। खासकर आज का दिन सबसे मुश्किल घड़ियों में एक था।

हमने एक सुंदर आत्मा को बिदाई दी जो बहुत कम उम्र में हमसे बिछड़ गईं।” बयान में कहा गया है, ”पिछले कुछ दिनों में एक बात, जिसने हमें इस मुश्किल हालात से जूझने में मदद की, वह है आप सभी से मिला ढेर सा ढांढस और सहयोग- चाहे देशभर में उनके जानने वाले हों, असंख्य प्रशंसक, दोस्त सा परिवार के सदस्य।”Anil Kapoor and sridevi

 बयान के अनुसार श्रीदेवी का जितना अपने परिवार से जुड़ाव था, उतना ही वह अपने दर्शकों से जुड़ी थीं और उन्होंने जो एक विरासत छोड़ी वह अनोखी है। बयान में कहा गया है, ”मीडिया के सदस्यों के लिए हम आह्वान करते हैं कि वे परिवार की निजता का सम्मान करें, हमें दुख मनाने दें।Anil Kapoor and sridevi

श्रीदेवी ने मर्यादा के साथ जीवन जीया और हम प्रार्थना करते हैं कि उन्हें वही सम्मान दें।” बयान के अनुसार श्रीदेवी को जो ढेर सारा प्यार मिला, वह एक ऐसी स्मृति है जिसके बारे में परिवार चाहेगा कि उनकी बेटियां खुशी और जाह्नवी आगे ले जाएं।  उनकी बेटियों को उनसे या उनसे भी अधिक प्यार दें ताकि वे अपने दिल में भरे दर्द के गुबार को हलका कर सकें और अपना जीवन जी सकें।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Desk Team