Border 2 Teaser date out: इस खास दिन रिलीज़ होगा Sunny Deol की फिल्म का टीज़र, बड़ा अपडेट आया सामने

Summary :

Border 2 Teaser date out: जब से बॉर्डर 2 की घोषणा हुई है, प्रशंसक फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। बॉर्डर 2 बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और यह जेपी दत्ता की बॉर्डर (1997) का सीक्वल है। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन अभिनीत यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इससे पहले, एक रिपोर्ट में बॉर्डर 2 के टीज़र रिलीज़ की तारीख की घोषणा की गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बॉर्डर 2 की टीम एक मिनट लंबे अनाउंसमेंट वीडियो के साथ बॉर्डर 2 का टीजर शेयर…

Border 2 Teaser date out: जब से बॉर्डर 2 की घोषणा हुई है, प्रशंसक फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। बॉर्डर 2 बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और यह जेपी दत्ता की बॉर्डर (1997) का सीक्वल है। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन अभिनीत यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इससे पहले, एक रिपोर्ट में बॉर्डर 2 के टीज़र रिलीज़ की तारीख की घोषणा की गई है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक बॉर्डर 2 की टीम एक मिनट लंबे अनाउंसमेंट वीडियो के साथ बॉर्डर 2 का टीजर शेयर करेगी। खबरों की मानें तो अनुराग सिंह ने सनी देओल के साथ एक मिनट का अनाउंसमेंट वीडियो तैयार किया है, जिसमें भारत-पाकिस्तान वॉर और बॉर्डर 2 की भावना को दर्शाया गया है। टीज़र के साथ, मेकर्स गणतंत्र दिवस 2026 पर रिलीज़ की तारीख की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर सकते हैं।

Border 2 Teaser date out

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के डायरेक्टर अनुराग सिंह ने सनी देओल के साथ एक मिनट का अनाउंसमेंट वीडियो तैयार किया है। जिसमें भारत-पाकिस्तान लड़ाई और बॉर्डर के इमोशन को दर्शाया जाएगा। इस टीजर के साथ मेकर्स गणतंत्र दिवस 2026 पर रिलीज की तारीख की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर सकते है।

Border 2 Teaser date out
Border 2 Teaser date out

सनी देओल की बॉर्डर 2 के बारे में

अब इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है । 7 अगस्त, गुरुवार को बॉर्डर 2 के टीज़र को सेंसर बोर्ड (CBFC) से पास कर दिया गया है। CBFC की वेबसाइट के अनुसार, इस एसेट का नाम ‘Date Announcement Teaser No. 1 – Border 2’ है, जिसकी लंबाई 1.1 मिनट यानी लगभग 70 सेकेंड है। इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी दी गई है।

टीज़र को पास किए जाने की टाइमिंग भी काफी अहम है क्योंकि यह स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक हफ्ते पहले हुआ है । रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने इसे 15 अगस्त को रिलीज करने की योजना बनाई है। एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि, “बॉर्डर 2 एक देशभक्ति बेस्ड फिल्म है, और 15 अगस्त से बेहतर मौका क्या होगा टीज़र रिलीज़ करने का। यह टीज़र फिल्म की झलक देगा, खासतौर पर इसके भारत बनाम पाकिस्तान एंगल की। साथ ही इसमें ये भी दोहराया जाएगा कि फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज के लिए तैयार है, यानी रिपब्लिक डे वीक में ।” इतना ही नहीं, टीज़र को थिएटर्स में भी दिखाया जाएगा । रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉर्डर 2 का टीज़र वॉर 2 (जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं) के साथ जोड़ा जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देख सकें।

Border 2 Teaser date out
Border 2 Teaser date out

Border 2 cast

सनी देओल के साथ फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी लीड रोल में नजर आएंगे। इन चारों के किरदार अलग-अलग बैकग्राउंड के सिपाहियों को दर्शाएंगे, जो एक ही मिशन के लिए एकजुट होते हैं फिल्म में एक्शन के साथ-साथ भावनाओं और रिश्तों की गहराई को भी दर्शाया जाएगा, जैसा कि पहली बॉर्डर में देखने को मिला था।

Border 2 Teaser date out
Border 2 Teaser date out

border 2 release date

‘बॉर्डर 2’ जेपी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। इसमें सनी देओल लीड रोल में होंगे, जिसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले 2019 में अक्षय कुमार स्टारर ‘केसरी’ का निर्देशन किया था। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता द्वारा तैयार की जा रही ये फिल्म 23 जनवरी, 2026 को रिलीज़ होने वाली है।

Border 2 Teaser date out
Border 2 Teaser date out

Border 2 Teaser में देशभक्ति का रंग

बॉर्डर 2 का टीज़र KDM देशभर के सिंगल स्क्रीन्स पर भी भेजा जाएगा। जेपी दत्ता, भूषण कुमार और निधि दत्ता द्वारा निर्मित बॉर्डर 2 को इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म बताया जा रहा है। यह फिल्म 1972 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बैकड्रॉप पर बेस्ड है और बॉर्डर (1997) के अंत से शुरू होती है। बॉर्डर 2 के लिए प्रोड्यूसर्स सिंगर सोनू निगम और अरिजीत सिंह के साथ पॉपुलर गीत “संदेशे आते हैं” को फिर से बना रहे हैं।

 

Also Read: Farhan Akhtar 120 Bahadur: 120 बहादुर ऐसी कहानी जिसने छुड़ा दिए दुश्मनों के छक्के

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।