अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म बडे़ मियां छोटे मियां सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आपको बता दे की ये फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन इस फिल्म की रिलीज़ डेट को बड़ा के 11 अप्रैल कर दिया गया है। इस फिल्म में आपको पहली बार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी देखने को मिला। आइए जानते हैं कि पहले दिन के आंकड़े क्या हैं।
- फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
- बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने करीब 9 महीने बाद की वापसी
2024 की बेहतरीन फिल्मो में से एक ये फिल्म बडे़ मियां छोटे मियां लोगो के बीच काफी पॉपुलर हो रही है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर एक्शन थ्रिलर बड़े मियां छोटे मियां सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है आपको बता दे की ये फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन अचानक से इस फिल्म की रिलीज़ डेट को बड़ा के 11 अप्रैल कर दिया गया है। बता दें फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही 5 करोड़ रुपए की कमाई अपने एडवांस बुकिंग से कर ली है। आइए जानते हैं कि ईद के खास मौके पर अक्षय और टाइगर की इस मूवी ने कितने करोड़ की कमाई कर डाली है।
BMCM पहले दिन कमाए इतने करोड़
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां ईद पर रिलीज हो गई है। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ ये अनुमान लगाया जा रहा था की, पहले दिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आएगी। ऐसे में इस फिल्म को क्रिटिक्स और फैन्स से मिक्स्ड रिव्यूज़ मिल रहा हैं। सैकनिल्क ने इस फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की लेटेस्ट रिपोर्ट पेश की है। जिसके आधार पर खबर लिखे जाने तक इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 16 करोड़ का कारोबार कर लिया है। मेगा बजट बड़े मियां छोटे मियां के लिए कमाई का ये आंकड़ा काबिल ए तारीफ माना जा रहा है।
अक्षय कुमार ने 9 महीने बाद की वापसी
बीते साल आई फिल्म ओह माय गॉड 2 की सफलता के बाद से अक्षय कुमार फिल्मी दुनिया से दूर रहे। ऐसे में अब करीब 9 महीने के बाद अक्षय की कोई फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। उम्मीद है कि बड़े मियां छोटे मियां से अक्की की ये वापसी धमाकेदार साबित हो।
1998 में रिलीज़ हुई थी बड़े मियां और छोटे मियां
आपको बतादें ,की छोटे मियां और बड़े मियां का निर्देशक डेविड धवन ने किया था जिसमे अभिताभ बच्चन और गोविंदा मुख्य एहम भूमिका निभा रहें थे जो 1998 में रिलीज़ हुई थी और ये version उसका नया संस्करण है। वही जैकी श्रॉफ का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे वो अपने बेटे टाइगर श्रॉफ को आल थे बेस्ट कहते दिखेओवरआल मूवी काफी लोगो को पसंद आ रही है और लोग देखने भी जा रहें है आपका क्या कहना है हममे कमेंट में ज़रूर बताएं।


Download Android App
Download iOS App





