रेस्टोरेंट और कैफे में रोबोट का खाना सर्व करना एक आम बात हो गई है, भारत में भी ऐसे कैफे व रेस्टोरेंट है जहां आप रोबोट वेटर को खाना सर्व करते हुए देख सकते हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर चीन के एक रेस्टोरेंट का वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आप भी कंफ्यूज हो जाएंगे की ये कोई महिला है या फिर रोबोट।
रोबोट जैसा है महिला का स्टाइल
दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला वेटर कस्टमर्स को खाना सर्व कर रही है। महिला की आवाज और चलने का स्टाइल बिल्कुल रोबोट की तरह लग रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो चीन के ‘चोंगकिंग हॉट पॉट रेस्टोरेंट’ का है और रोबोट की तरह चलने वाली महिला की पहचान रेस्टोरेंट मालिक के रूप में हुई है। महिला की आवाज सुनकर आपको लगेगा कि ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से निकाली गई हो। दावा किया जा रहा है कि महिला रोबोट की तरह आवाज भी निकाल सकती है।
मूव्स व आवाज में प्रशिक्षित है महिला
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को बालकृष्णन नामक यूजर ने शेयर किया है। पोस्ट शेयर कर यूजर ने कैप्शन में लिखा, “ये डाइनिंग का फ्यूचर है। इस महिला ने ना सिर्फ रोबोटिक मूव्स में महारत हासिल की है, बल्कि अपनी आवाज को भी एआई की तरह निकालने के लिए अच्छे से प्रशिक्षित किया है”। आगे यूजर ने लिखा, मुझे खुशी है कि ये वीडियो वायरल हुआ और इसे लोगों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
View this post on Instagram
ये वीडियो @balakrishnanrbk नामक अकाउंट ने शेयर किया है।
यूजर्स ने मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स
वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोग कंफ्यूज हो रहे हैं कि ये इंसान है या रोबोट। एक यूजर ने लिखा, ‘ये बिल्कुल रोबोट की तरह ही लग रही है’। वहीं अन्य ने लिखा, ‘महिला को ऐसे डांस मूव्स करता देख मैं भी डांस करने लग जाऊंगा फिर बेशक खाना ठंडा क्यों न हो जाए’।


Download Android App
Download iOS App






