सबके दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की मशहूर आदाकर श्रीदेवी की हाल ही में फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म में श्रीदेवी ने इंग्लिश-विंग्लिश के बाद मॉम से वापसी की है। इस फिल्म को लेकर उनके फैस में काफी जोश था शायद यही वजह है जो लोग उनकी मूवी रिलीज होने का बेसबरी से इंतजार कर रहे थे। और फिल्म रिलीज होने के बाद अब फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिर रहा है ।
मूवी के रिलीज के पहले दिन ही यानी शुक्रवार को 2.90 करोड़ की कमाई कर चुकी है। औैर दूसरे दिन फिल्म की अच्छी खासी कमार्ई में तेजी आई है। फिल्म ने दूसरे दिन 5.08 करोड़ की कमाई की है। जिसके तहत फिल्म ने 2 दिन में 7.98 करोड़ की कमाई कर ली है।
आपको बता दें कि मॉम फिल्म 1350 स्क्रीन्स और ओवरसीरीज में से 456 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। श्रीदेवी की मॉम फिल्म बाकि के सिनेमा पर लगी हुई हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर मैन होमकमिंग को अच्छी टक्कर दे रही है।



Download Android App
Download iOS App






